{“_id”:”69418c36b5772393bf0ea67b”,”slug”:”video-commitment-to-promote-women-entrepreneurship-and-leadership-strengthened-in-gurugram-2025-12-16″,”type”:”video”,”status”:”publish”,”title_hn”:”गुरुग्राम: महिला उद्यमिता और नेतृत्व को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को किया गया मजबूत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
एसजीटी विश्वविद्यालय गुरुग्राम के महिला नेतृत्व केंद्र, एएसएमआई ने महिला उद्यमिता, नवाचार, समावेशन और प्रभाव को बढ़ावा देने विषय पर विशेष पैनल चर्चा का आयोजन किया। मीडिया पार्टनर अमर उजाला के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में महिला उद्यमिता और नेतृत्व को बढ़ावा देने के प्रति एएसएमआई की प्रतिबद्धता को और मजबूत किया गया। वूमेननोवेटर के सहयोग से हुए कार्यक्रम में महिला उद्यमी व्यवसाय, नवाचार और समावेशी विकास के माध्यम से किस प्रकार परिवर्तन ला रही है। इस पर विशेष ध्यान दिया गया। डॉ. तनुश्री पुरोहित की ओर से संचालित इस सत्र में पैनालिस्ट के रूप में तृप्ति सिंघल सोमानी, ईशा लाल, मोक्षा यादव, रितिका जतिन आहूजा और डॉ. अरविंदर कौर पाबला शामिल रहीं। चर्चा में टिकाऊ उद्यमों के निर्माण, रोजगार सृजन और नवीन समाधानों के माध्यम से सामाजिक चुनौतियों का समाधान करने में महिला उद्यमियों की विकसित होती भूमिका पर प्रकाश डाला गया।
[ad_2]
गुरुग्राम: महिला उद्यमिता और नेतृत्व को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को किया गया मजबूत