गुरुग्राम: बिहार चुनाव पर राव नरेंद्र सिंह का बयान, कहा- जनता की अपेक्षाओं के विपरीत परिणाम Latest Haryana News

[ad_1]


कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि बिहार चुनाव के परिणाम जनता की अपेक्षाओं के विपरीत हैं। साल 2014 के बाद से हुए सभी चुनावों के परिणाम आम लोगों की उम्मीदों से अलग आए हैं। हरियाणा में भी लोकसभा और विधानसभा चुनावों के दौरान भाजपा नेताओं ने कांग्रेस की सरकार बनने की बात कही थी, लेकिन परिणाम उलट आए। कांग्रेस के जिला कार्यालय कमान सराय में पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने की। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश में वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान चला रखा है। 11 दिसंबर को यह अभियान गुरुग्राम में समाप्त होगा। वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के माध्यम से प्रदेशवासियों को भाजपा की जनविरोधी नीतियों और चुनावी अनियमितताओं के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।

[ad_2]
गुरुग्राम: बिहार चुनाव पर राव नरेंद्र सिंह का बयान, कहा- जनता की अपेक्षाओं के विपरीत परिणाम