गुरुग्राम: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दोषी को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा, एक लाख का जुर्माना Latest Haryana News

[ad_1]

गुरुग्राम कोर्ट ने 13 सितंबर को नाबालिग से दुष्कर्म  मामले में फैसला देते हुए दोषी को उम्र कैद और एक लाख जुर्माने की सजा सुनाई।अदालत ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि ऐसे अपराध को लेकर किसी भी प्रकार की रियायत नहीं है। 




अदालत का फैसला
– फोटो : Amar ujala

Trending Videos



विस्तार


गुरुग्राम के सदर थाना क्षेत्र में 18 फरवरी को नाबालिग से हुए दुष्कर्म के मामले में जिला अदालत के एडिशनल सेशन जज, अश्वनी कुमार ने फैसला देते हुए दोषी को उम्र कैद और एक लाख जुर्माने की सजा सुनाई। अदालत ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि दुष्कर्म घृणित अपराध है ऐसे अपराधि आगे भी समाज में सजा से बख्शे नहीं जाएंगे। पीड़ित परिवार ने भी सजा के ऐलान से संतोष व्यक्त किया।

Trending Videos

इस पूरे मामले पर गौर करें तो बीती 18 फरवरी को गुरुग्राम की सदर पुलिस को 14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया और साक्ष्यों के साथ चिकित्सा रिपोर्ट के आधार पर चार्जशीट फाइल की। मामला कोर्ट में पहुंचा और अदालत ने पीड़िता को न्याय देते हुए आरोपी को कठोर दंड दिया और इसके तहत जुर्माना और सजा दोनो सुनाई।

[ad_2]
गुरुग्राम: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दोषी को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा, एक लाख का जुर्माना