[ad_1]
Last Updated:
गुरुग्राम में स्कूलों को बम की झूठी धमकी देने के मामले में पुलिस ने बांग्लादेशी आरोपी सौरभ विश्वास उर्फ माइकल को गिरफ्तार किया है. आरोपी 9 वर्षों से अवैध रूप से भारत में रह रहा था.
28 जनवरी 2026 को शहर के कई स्कूलों को बम की धमकी भरी ईमेल मिली थी.
गुरुग्राम, हरियाणा के गुरुग्राम में स्कूलों को बम होने की झूठी ईमेल भेजकर दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने एक बांग्लादेशी आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी पिछले 9 वर्षों से अवैध रूप से भारत में रह रहा था और फर्जी दस्तावेजों के सहारे अपनी पहचान छिपा रहा था.
दरअसल 28 जनवरी 2026 को शहर के कई स्कूलों को बम की धमकी भरी ईमेल मिली थी. सूचना के बाद पुलिस, डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते ने जांच की, लेकिन कहीं भी कोई विस्फोटक नहीं मिला. इस मामले में साइबर थाना दक्षिण, गुरुग्राम में केस दर्ज किया गया था.
एसीपी, साइबर क्राइम प्रियांशु दीवान ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी 30 वर्षीय सौरभ विश्वास उर्फ माइकल को 19 मार्च को गुजरात से गिरफ्तार किया. पूछताछ में सामने आया कि वह बांग्लादेश का निवासी है और पश्चिम बंगाल में रह रहा था.
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी डिजिटल मार्केटिंग से जुड़ा हुआ था और उसने एक विदेशी व्यक्ति के कहने पर करीब 300 जीमेल आईडी उपलब्ध कराईं, जिसके बदले उसे क्रिप्टोकरेंसी मिली. इन्हीं में से एक आईडी का इस्तेमाल स्कूलों को धमकी भरी ईमेल भेजने में किया गया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. गौरतलब है कि हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में भी स्कूलों को उड़ाने के लिए कई बार धमकियां आईं थी.
[ad_2]



