in

गुजरात टाइटंस IPL-18 से बाहर: मुंबई इंडियंस ने 20 रन से हराया; रोहित शर्मा ने 50 बॉल पर 81 रन बनाए, बोल्ट को 2 विकेट Today Sports News

गुजरात टाइटंस IPL-18 से बाहर:  मुंबई इंडियंस ने 20 रन से हराया; रोहित शर्मा ने 50 बॉल पर 81 रन बनाए, बोल्ट को 2 विकेट Today Sports News

[ad_1]

  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • Rohit Sharma; IPL Eliminator 2025 MI Vs GT LIVE Score Update | Suryakumar Yadav Shubman Gill

स्पोर्ट्स डेस्क3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

रोहित शर्मा प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।

2022 की चैंपियन गुजरात टाइटंस IPL 2025 से बाहर हो गई है। उसे एलिमिनेटर मैच में मुंबई इंडियंस ने 20 रन से हराया। इसी के साथ मुंबई ने क्वालिफायर-2 में जगह बना ली है, जहां उसका मुकाबला एक जून को अहमदाबाद में पंजाब किंग्स से होगा।

न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में शुक्रवार को मुंबई ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 228 रन बनाए। जवाबी पारी में गुजरात 20 ओवर में 6 विकेट पर 208 रन ही बना सकी। ट्रेंट बोल्ट ने 2 विकेट झटके। जसप्रीत बुमराह, रिचर्ड ग्लीसन, मिचेल सैंटनर और अश्विनी कुमार को एक-एक विकेट मिला। साई सुदर्शन (80 रन) ने अर्धशतकीय पारी खेली। वॉशिंगटन सुंदर ने 48 रन बनाए।

MI की ओर से रोहित शर्मा ने 50 बॉल पर 81 रनों की पारी खेली। उन्होंने 9 चौके और 4 छक्के लगाए। रोहित के अलावा, जॉनी बेयरस्टो ने 47, सूर्यकुमार यादव ने 33, तिलक वर्मा ने 25 और कप्तान हार्दिक पंड्या ने नाबाद 22 रन की पारी खेली। गुजरात के प्रसिद्ध कृष्णा और साई किशोर को 2-2 विकेट मिले। मैच का स्कोरबोर्ड

गुजरात के टॉप परफॉर्मर्स

स्टेडियम के बाहर की अपडेट्स- गिल के शहर में रोहित का क्रेज

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

मुंबई इंडियंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर, राज अंगद बाबा, मिचेल सैंटनर, रिचर्ड ग्लीसन, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), शाहरुख खान, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, जेराल्ड कूट्जी, साई किशोर, प्रसिद्ध कृष्णा।

अपडेट्स

06:20 PM30 मई 2025

  • कॉपी लिंक

पंजाब-मुंबई के बीच क्वालिफायर-2 होगा

06:19 PM30 मई 2025

  • कॉपी लिंक

गुजरात की टीम बाहर, मुंबई क्वालिफायर-2 में पहुंची

मुंबई ने गुजरात को 20 रन से हरा दिया है। 229 रन चेज कर रही गुजरात 20 ओवर में 6 विकेट पर 208 रन ही बना सकी।

20वें ओवर की शुरुआती 3 बॉल के बाद रिचर्ड ग्लीसन चोटिल हो गए। अश्विनी कुमार ने ग्लीसन का ओवर पूरा किया। उन्होंने शाहरुख खान को आउट किया। इस ओवर से 3 रन ही आए।

06:00 PM30 मई 2025

  • कॉपी लिंक

बोल्ट ने रदरफोर्ड को कैच कराया, यह दूसरा विकेट

19वें ओवर की पहली बॉल पर गुजरात ने 5वां विकेट गंवाया। यहां ट्रेंट बोल्ट ने शेरफन रदरफोर्ड को तिलक वर्मा के हाथों कैच कराया। उन्होंने पहले ओवर में कप्तान शुभमन गिल (एक रन) को LBW किया।

05:47 PM30 मई 2025

  • कॉपी लिंक

साई सुदर्शन 80 रन बनाकर आउट, ग्लीसन ने बोल्ड किया

16वें ओवर में गुजरात ने चौथा विकेट गंवाया। यहां साई सुदर्शन 80 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें रिचर्ड ग्लीसन ने बोल्ड कर दिया। साई सुदर्शन ने 49 बॉल की पारी में 10 चौके और एक छक्का लगाया।

05:34 PM30 मई 2025

  • कॉपी लिंक

बुमराह ने सुंदर को यॉर्कर पर बोल्ड किया

14वें ओवर में गुजरात ने तीसरा विकेट गंवाया। ओवर की चौथी बॉल पर बुमराह ने वॉशिंगटन सुंदर को यॉर्कर पर क्लीन बोल्ड कर दिया। सुंदर 48 रन बनाकर आउट हुए। वे दो रन से फिफ्टी चूक गए। इतना ही नहीं, बुमराह ने 84 रन की पार्टनरशिप ब्रेक की।

05:13 PM30 मई 2025

  • कॉपी लिंक

सुंदर के छक्के से गुजरात का स्कोर 100 पार

10वें ओवर में गुजरात ने 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। रिचर्ड ग्लीसन के ओवर की तीसरी बॉल पर वॉशिंगटन सुंदर ने चौका लगाकर टीम स्कोर 100 पार पहुंचाया।

04:55 PM30 मई 2025

  • कॉपी लिंक

मेंडिस हिट विकेट हुए, फिफ्टी पार्टनरशिप ब्रेक

कुसल मेंडिस 20 रन बनाकर आउट हुए।

कुसल मेंडिस 20 रन बनाकर आउट हुए।

7वें ओवर में गुजरात ने दूसरा विकेट गंवाया। मिचेल सैंटनर के ओवर की दूसरी बॉल पर कुसल मेंडिस हिट विकेट हो गए। वे 20 रन ही बना सके।

इसी के साथ साई सुदर्शन के साथ उनकी फिफ्टी पार्टनरशिप ब्रेक हो गई। साई सुदर्शन ने इसी ओवर में लगातार दो चौके लगाकर फिफ्टी पूरी की। उन्होंने सीजन में छठी फिफ्टी पूरी की है।

लगातार दो चौके से सुदर्शन फिफ्टी पूरी की।

लगातार दो चौके से सुदर्शन फिफ्टी पूरी की।

04:48 PM30 मई 2025

  • कॉपी लिंक

पावरप्ले में गुजरात का स्कोर 66/1

229 रन चेज कर रही गुजरात ने पहले झटके से वापसी कर ली है। टीम ने पावरप्ले में एक विकेट पर 66 रन बनाए।

3 रन पर शुभमन गिल के आउट होने के बाद साई सुदर्शन ने कुसल मेंडिस के साथ फिफ्टी पार्टनरशिप करके पारी को संभाला।

04:46 PM30 मई 2025

  • कॉपी लिंक

सुदर्शन-मेंडिस की फिफ्टी पार्टनरशिप, टीम स्कोर 50 पार

5वें ओवर में गुजरात ने 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। इसी ओवर में ओपनर साई सुदर्शन और कुसल मेंडिस ने दूसरे विकेट के लिए फिफ्टी पार्टनरशिप पूरी की। हार्दिक पंड्या के इस ओवर से 14 रन आए।

04:17 PM30 मई 2025

  • कॉपी लिंक

गुजरात ने पहले ओवर में विकेट गंवाया, गिल आउट

गिल का विकेट सेलिब्रेट करते मुंबई के प्लेयर्स।

गिल का विकेट सेलिब्रेट करते मुंबई के प्लेयर्स।

229 रन का टारगेट चेज कर रही गुजरात ने पहले ओवर में विकेट गंवा दिया है। ट्रेंट बोल्ट ने कप्तान शुभमन गिल (एक रन) को LBW कर दिया।

गिल ऑफ स्टंप की गुड लेंथ बॉल को क्रॉस खेलना चाहते थे, लेकिन बॉल उनके पैड से टकराई। फील्ड अंपायर के आउट होने के बाद उन्होंने रिव्यू मांगा। लेकिन, फैसला नहीं बदला गया।

04:01 PM30 मई 2025

  • कॉपी लिंक

इनिंग ब्रेक: गुजरात को 229 रन का टारगेट

04:01 PM30 मई 2025

  • कॉपी लिंक

कूट्जी ने आखिरी ओवर में 22 रन दिए, मुंबई का स्कोर 228

मुंबई की पारी का 20वां ओवर डाल रहे जेराल्ड कूट्‌जी ने 22 रन खर्च किए। इस ओवर में हार्दिक पंड्या ने 3 छक्के मारे। इसके सहारे मुंबई की टीम 20 ओवर में 228 रन का स्कोर बनाने में कामयाब रही।

03:45 PM30 मई 2025

  • कॉपी लिंक

नमन के छक्के से मुंबई 200 पार

मुंबई ने 19वें ओवर में 200 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। नमन धीर ने प्रसिद्ध कृष्णा के ओवर की तीसरी बॉल पर छक्का लगाया। इसी छक्के से टीम ने 200 रन का आंकड़ा पार किया।

ओवर की चौथी बॉल पर प्रसिद्ध कृष्णा ने नमन धीर को राशिद खान के हाथों कैच कराया। नमन 9 रन बनाकर आउट हुए।

03:37 PM30 मई 2025

  • कॉपी लिंक

रोहित के बाद तिलक वर्मा आउट, सिराज को विकेट

18वें ओवर में मुंबई ने चौथा विकेट गंवाया। यहां तिलक वर्मा 25 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मोहम्मद सिराज ने विकेटकीपर कुसल मेंडिस के हाथों कैच कराया।

03:34 PM30 मई 2025

  • कॉपी लिंक

रोहित शर्मा 50 बॉल पर 81 रन बनाकर आउट

रोहित शर्मा को प्रसिद्ध कृष्णा ने कैच कराया।

रोहित शर्मा को प्रसिद्ध कृष्णा ने कैच कराया।

17वें ओवर की चौथी बॉल पर मुंबई ने तीसरा विकेट गंवाया। यहां रोहित शर्मा 50 बॉल पर 81 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा ने राशिद खान के हाथों कैच कराया।

03:15 PM30 मई 2025

  • कॉपी लिंक

सूर्यकुमार यादव 33 रन बनाकर आउट, किशोर को दूसरा विकेट

13वें ओवर में मुंबई ने दूसरा विकेट गंवाया। यहां सूर्यकुमार यादव 33 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें साई किशोर ने वॉशिंगटन सुंदर के हाथों कैच कराया। सूर्या ने एक चौके और 3 छक्के से सजी पारी खेली।

03:12 PM30 मई 2025

#

  • कॉपी लिंक

मेंडिस ने दूसरा कैच छोड़ा, सूर्या को 25 रन पर जीवनदान

जेराल्ड कूट्जी के ओवर में सूर्यकुमार यादव का कैच छूटा। वे इस समय 25 रन पर थे। कूट्जी ने ओवर की दूसरी बॉल ऑफ स्टंप के थोड़ा बाहर लेंथ पर फेंकी। सूर्या ने कट शॉट खेला, लेकिन बाहरी किनारा लग गया। गेंद स्लिप की तरफ गई।

विकेटकीपर मेंडिस ने दाहिनी ओर डाइव लगाकर दोनों हाथों से कैच पकड़ने की कोशिश की, लेकिन गेंद हाथ में टिक नहीं पाई। इसी ओवर की आखिर बॉल पर सूर्या और रोहित के बीच फिफ्टी पार्टनरशिप भी हुई।

03:02 PM30 मई 2025

  • कॉपी लिंक

रोहित के छक्के से जुड़े 2 फैक्ट, मुंबई 100 पार

रोहित शर्मा ने राशिद खान की चौथी बॉल पर छक्का लगाया। इस छक्के के साथ रोहित ने…

  • IPL में 300 छक्के पूरे कर लिए हैं। वे ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने हैं। क्रिस गेल ने 357 छक्के लगाए हैं।
  • 7 हजार रन पूरे किए। वे कोहली के बाद ऐसा करने वाले दूसरे बल्लेबाज बने हैं। कोहली 8618 IPL रन बना चुके हैं।

रोहित के छक्के से मुंबई ने इस मुकाबले में 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया है।

02:47 PM30 मई 2025

  • कॉपी लिंक

बेयरस्टो 47 रन बनाकर आउट, सुदर्शन-कूट्जी ने कैच किया

8वें ओवर की पहली बॉल पर जॉनी बेयरस्टो 47 रन बनाकर आउट हुए। साई किशोर ने ऑफ स्टंप्स पर ओवरपिच बॉल फेंकी, इसे बेयरस्टो ने रिवर्स स्वीप करने की कोशिश की। गेंद अच्छे से बल्ले पर आई, लेकिन हवाई शॉट लगा।

साई सुदर्शन ने छलांग लगाकर कैच पकड़ने की कोशिश की, लेकिन संतुलन बिगड़ने से उन्होंने गेंद हवा में उछाल दी, और पास में खड़े कूट्जी ने कैच पूरा किया।

02:38 PM30 मई 2025

  • कॉपी लिंक

मुंबई की मजबूत शुरुआत, रोहित-बेयरस्टो क्रीज पर

टॉस जीतकर बैटिंग कर रही मुंबई ने मजबूत शुरुआत की है। टीम ने पावरप्ले के 6 ओवर में बिना नुकसान के 79 रन बना लिए हैं। यह मौजूदा सीजन में मुंबई का बेस्ट पावरप्ले है। रोहित शर्मा और जॉनी बेयरस्टो की जोड़ी क्रीज पर है। दोनों फिफ्टी पार्टनरशिप कर चुके हैं।

02:24 PM30 मई 2025

  • कॉपी लिंक

प्रसिद्ध के ओवर में बेयरस्टो की 5 बाउंड्री, स्कोर 50+

रोहित शर्मा और जॉनी बेयरस्टो ने 23 बॉल पर फिफ्टी पार्टनरशिप की।

रोहित शर्मा और जॉनी बेयरस्टो ने 23 बॉल पर फिफ्टी पार्टनरशिप की।

मुंबई ने चौथे ओवर में 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। जॉनी बेयरस्टो ने प्रसिद्ध कृष्णा के ओवर की 5 बॉल पर बाउंड्री लगाई। इनमें 3 छक्के और 2 चौके शामिल रही।

इसी के साथ उन्होंने रोहित शर्मा के साथ 23 बॉल पर फिफ्टी पार्टनरशिप पूरी की।

02:19 PM30 मई 2025

  • कॉपी लिंक

कुसल मेंडिस से रोहित का कैच छूटा 

तीसरे ओवर में रोहित को फिर से जीवनदान मिला। इस बार विकेटकीपर कुसल मेंडिस से 12 रन पर उनका कैच छूटा।

सिराज की गेंद ऑफ स्टंप के बाहर गुड लेंथ पर थी। रोहित क्रीज छोड़कर बाहर आए, खुद को जगह बनाकर जोरदार शॉट मारने की कोशिश की, लेकिन बल्ले का किनारा लग गया।

गेंद तेजी से स्लिप की ओर गई, लेकिन मेंडिस के दाहिने हाथ की ओर थी और वह सीधा-सा कैच पकड़ नहीं पाए। इससे पहले रोहित ने सिराज की शुरुआती दो बॉल पर दो चौके लगाए।

02:15 PM30 मई 2025

  • कॉपी लिंक

जेराल्ड कूट्जी ने रोहित का कैच छोड़ा

दूसरे ओवर की पांचवीं बॉल पर रोहित शर्मा को जीवनदान मिला। प्रसिद्ध कृष्णा ने शॉर्ट ऑफ लेंथ की बॉल फेंकी। रोहित ने पुल शॉट खेला। बॉल डीप फाइन लेग पर खड़े जेराल्ड कूट्जी के पास गई, उनके पाद कैच पकड़ने के आसान-सा मौका था। लेकिन उन्होंने गंवा दिया। रोहित इस समय 3 रन पर बैटिंग कर रहे थे।

02:06 PM30 मई 2025

  • कॉपी लिंक

रोहित के साथ बेयरस्टो ओपन करने आए

रोहित शर्मा और जॉनी बेयरस्टो ओपन कर रहे हैं।

रोहित शर्मा और जॉनी बेयरस्टो ओपन कर रहे हैं।

मुंबई ने ओपनिंग जोड़ी में बदलाव किया है। रोहित शर्मा के साथ जॉनी बेयरस्टो पारी की शुरुआत करने आए हैं।रायन रिकेलटन नेशनल ड्यूटी के लिए स्वदेश लौट चुके हैं। मोहम्मद सिराज ने पहला ओवर डाला। उन्होंने महज 6 रन दिए।

01:40 PM30 मई 2025

  • कॉपी लिंक

मुंबई ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी, 3 बदलाव किए

टॉस के दौरान हार्दिक पंड्या और शुभमन गिल।

टॉस के दौरान हार्दिक पंड्या और शुभमन गिल।

मुंबई ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी है। टीम ने पिछले मैच की प्लेइंग-11 में तीन बदलाव किए हैं। जॉनी बेयरस्टो वापसी कर रहे हैं, जबकि रिचर्ड ग्लीसन डेब्यू कर रहे हैं। राज अंगद बाबा को भी मौका दिया गया है। वहीं, गुजरात से कुसल मेंडिस और वॉशिंगटन सुंदर को मौका दिया गया है।

01:25 PM30 मई 2025

  • कॉपी लिंक

रोहित ने बेयरस्टो-ग्लीसन को MI की कैप दी

एलिमिनेटर मुकाबले से पहले रोहित शर्मा ने जॉनी बेयरस्टो और रिचर्ड ग्लीसन को मुंबई की कैप दी है। वहीं, कुसल मेंडिस को GT की कैप मिली है।

01:00 PM30 मई 2025

  • कॉपी लिंक

मुंबई के खिलाफ गुजरात का पलड़ा भारी

IPL में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच अब तक कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें से GT ने 5 मैच जीते हैं तो वहीं MI को सिर्फ 2 जीत नसीब हुई हैं। इस तरह अभी तक गुजरात का पलड़ा ज्‍यादा भारी है। दोनों टीमें सीजन में तीसरी बार आमने-सामने होंगी। इससे पहले जब दो मुकाबले खेले गए तो दोनों बार गुजरात को जीत मिली। दोनों टीमें महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पहली बार भिड़ेंगी।

12:57 PM30 मई 2025

  • कॉपी लिंक

मुंबई इंडियंस 5वीं बार एलिमिनेटर मुकाबला खेल रही

  • मुंबई इंडियंस 5वीं बार IPL का एलिमिनेटर मुकाबला खेल रही है। वहीं, गुजरात पहली बार एलिमिनेटर में हिस्सा ले रही है। इससे पहले, टीम ने 2011, 2012, 2014 और 2023 में एलिमिनेटर खेले थे।
  • इन सभी सीजन में टीम खिताब जीतना तो दूर फाइनल तक भी नहीं पहुंची। 2011 और 2023 में एलिमिनेटर जीता था लेकिन क्वालिफायर-2 हार गई। 2012 और 2014 में एलिमिनेटर में ही हारकर बाहर हो गई थी।

12:57 PM30 मई 2025

  • कॉपी लिंक

दोनों टीमों के टॉप प्लेयर्स

12:48 PM30 मई 2025

  • कॉपी लिंक

नागपुर से मुंबई को सपोर्ट करने पहुंचा सुपरफैन दीपक पटेल

12:46 PM30 मई 2025

  • कॉपी लिंक

मुंबई की टीम स्टेडियम पहुंची

12:39 PM30 मई 2025

  • कॉपी लिंक

बैटर्स को मदद मिलेगी, हाईएस्ट स्कोर 219 रन

महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच से बल्लेबाजों को मदद मिलती है। यहां अभी तक IPL के 10 मैच खेले गए हैं।

यहां का हाईएस्ट टीम स्कोर 219/6 है, जो पंजाब ने इसी सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बनाया था।

12:38 PM30 मई 2025

  • कॉपी लिंक

न्यू चंडीगढ़ में बारिश की आशंका बहुत कम

शुक्रवार को मुल्लांपुर में बारिश के आसार बहुत कम हैं। मौसम विभाग ने यहां बारिश की 2% आशंका जताई है। हवा की रफ्तार 17 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी।

12:36 PM30 मई 2025

  • कॉपी लिंक

मुल्लानपुर से भास्कर रिपोर्टर विनोद राणा की रिपोर्ट

12:35 PM30 मई 2025

  • कॉपी लिंक

गुजरात के फैंस के रिएक्शन

12:35 PM30 मई 2025

  • कॉपी लिंक

मुंबई को सपोर्ट करने पहुंचे फैंस के रिएक्शन

12:32 PM30 मई 2025

  • कॉपी लिंक

वीडियो में मुंबई-गुजरात मैच का प्रीव्यू देखिए

खबरें और भी हैं…

[ad_2]
गुजरात टाइटंस IPL-18 से बाहर: मुंबई इंडियंस ने 20 रन से हराया; रोहित शर्मा ने 50 बॉल पर 81 रन बनाए, बोल्ट को 2 विकेट

Hisar News: गारमेंट्स शोरूम संचालिका से मांगी 50 लाख रुपये की रंगदारी, पर्ची पर लिखा इसे मजाक मत समझना  Latest Haryana News

Hisar News: गारमेंट्स शोरूम संचालिका से मांगी 50 लाख रुपये की रंगदारी, पर्ची पर लिखा इसे मजाक मत समझना Latest Haryana News

Kurukshetra News: हवालात से भागे आरोपी की तलाश में जुटीं चार टीमें, पंजाब तक दे रहीं दबिश Latest Haryana News

Kurukshetra News: हवालात से भागे आरोपी की तलाश में जुटीं चार टीमें, पंजाब तक दे रहीं दबिश Latest Haryana News