Skip to content
No results
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Contact us
  • FAQs – HaryanaCircle.com
  • GDPR Privacy policy
  • Haryana Circle Search
  • Privacy Policy
  • Top 10
haryanacircle.com logo
  • Top News
  • Ambala
  • Bhiwani
  • Chandigarh
  • Rohtak
  • Hisar
  • Karnal
  • Sonipat
  • Gurugram
  • Sirsa
  • Kurukshetra
  • Jind
    • Charkhi Dadri
    • Mahendergarh
    • Rewari
    • Fatehabad
haryanacircle.com logo
गिरते बाजार में पेनी स्टॉक का जलवा, 5 परसेंट के अपर सर्किट पर हुआ लॉक; कीमत 82 पैसे Business News & Hub

गिरते बाजार में पेनी स्टॉक का जलवा, 5 परसेंट के अपर सर्किट पर हुआ लॉक; कीमत 82 पैसे Business News & Hub

  • Haryana CircleHaryana Circle
  • March 12, 2026
  • Business

Penny stock: शेयर बाजार में बीते बुधवार को जारी उतार-चढ़ाव के बीच एक पेनी स्टॉक ने कमाल कर दिया. गिरते बाजार में यह स्टॉक अपर सर्किट को छूने में कामयाब रहा. यहां  एग्रीकल्चर सप्लाई चेन मैनेजमेंट कंपनी पल्सर इंटरनेशनल लिमिटेड (Pulsar International Ltd) की बात की जा रही है.

क्यों शेयरों में आई तेजी? 

11 मार्च को कारोबार के दौरा पल्सर के शेयर 5 परसेंट के अपर सर्किट पर लॉक हो गए. फिलहाल कंपनी के शेयर की कीमत 1 रुपये से भी कम 0.82 रुपये है. दरअसल, शेयरों में आई इस तेजी की वजह कंपनी की तरफ से किया गया एक ऐलान है. कंपनी ने 14 मार्च को एक मीटिंग बुलाई है, जिसमें निवेशकों के लिए 100 परसेंट तक के फाइनल डिविडेंड के बारे में विचार किया जाएगा.

डिविडेंड की राशि और रिकॉर्ड डेट पर भी इसी दिन फैसला लिया जाएगा. चूंकि अभी शेयरों की कीमत 1 रुपये से भी कम है इसलिए अगर यह अभी के फेस वैल्यू 0.82 रुपये पर अगर 1 रुपये का भी डिविडेंड देती है, तो भी निवेशकों को फायदा होगा. इसी उम्मीद के साथ कल शेयरों में 5 परसेंट का अपर सर्किट लगा. शेयरों का 52- वीक का हाई लेवल 10.25 रुपये और 52- वीक का लो लेवल 0.79 पैसे है. 

बोर्ड मीटिंग में इस पर भी होगा फैसला

डिविडेंड के अलावा बोर्ड की बैठक में कंपनी के ‘स्मार्ट एग्री सॉल्यूशन’ के विस्तार पर भी विचार किया जाएगा. इसके तहत, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और loT (इंटरनेट ऑफ थिंग्स) जैसे मॉर्डन टेक्नोलॉजीज का इस्तेमाल खेती के लिए किए जाने पर भी चर्चा होगी. 

कंपनी ने कारोबारी साल 2025-26 की दिसंबर तिमाही में 3.29 करोड़ का मुनाफा कमाया, जो पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले (0.66 करोड़) लगभग 400 परसेंट ज्यादा है.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें:

ओमान से भारत के रास्ते चल पड़ा LNG से ठसाठस भरा कार्गो, देश में गैस संकट के बीच GAIL ने किया बड़ा सौदा 


Source: https://www.abplive.com/business/stock-market/penny-stock-pulsar-international-ltd-hit-upper-circuit-yesterday-board-meeting-to-be-held-on-march-14-3100241

फतेहाबाद: शहीद चौक की दुर्दशा से किसानों में रोष, 23 मार्च तक किसानों ने दिया अल्टीमेटम  Haryana Circle News
Previous Post फतेहाबाद: शहीद चौक की दुर्दशा से किसानों में रोष, 23 मार्च तक किसानों ने दिया अल्टीमेटम Haryana Circle News
Next Post किन लोगों को जल्दी होती है पैनिक बाइंग, क्यों बढ़ता है कुछ भी खरीदने का पागलपन? Health Updates
किन लोगों को जल्दी होती है पैनिक बाइंग, क्यों बढ़ता है कुछ भी खरीदने का पागलपन? Health Updates

Related Posts

West Asia crisis: Petroleum Secretary met State Chief Secretaries, addressed concerns about LPG for autos, migrant workers Business News & Hub

West Asia crisis: Petroleum Secretary met State Chief Secretaries, addressed concerns about LPG for autos, migrant workers Business News & Hub

  • April 3, 2026
फ्लाइट में 60% सीटें मुफ्त देने के फैसले पर रोक:  सरकार ने 15 दिन में फैसला बदला, कई एयरलाइंस ने आपत्ति जताई थी Business News & Hub

फ्लाइट में 60% सीटें मुफ्त देने के फैसले पर रोक: सरकार ने 15 दिन में फैसला बदला, कई एयरलाइंस ने आपत्ति जताई थी Business News & Hub

  • April 3, 2026
सोना एक दिन में ₹4245 और चांदी ₹12 हजार सस्ती:  OTP के बिना हो सकेगा ऑनलाइन पेमेंट, पेट्रोकेमिकल प्रोडक्ट्स पर इंपोर्ट ड्यूटी खत्म Business News & Hub

सोना एक दिन में ₹4245 और चांदी ₹12 हजार सस्ती: OTP के बिना हो सकेगा ऑनलाइन पेमेंट, पेट्रोकेमिकल प्रोडक्ट्स पर इंपोर्ट ड्यूटी खत्म Business News & Hub

  • April 2, 2026

Know More

  • Top 10
  • Circle Search
  • Privacy Policy
  • Advertise with Us

Categories

  • Politics
  • World
  • Business
  • Health

Find More

  • FAQ
  • GDPR
  • About Us
  • Contact us

Copyright © 2026 - Haryanacircle.com