गावस्कर-कपिल देव के बाद इमरान खान के सपोर्ट में उतरे गांगुली, ‘दादा’ ने जो कहा वो आपको जानना Today Sports News

[ad_1]

Imran Khan News: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली भी इमरान खान के सपोर्ट में उतर आए हैं. इमरान खान भ्रष्टाचार और कई अन्य आरोपों में जेल की सजा काट रहे हैं. पिछले दिनों ऐसी खबरें सामने आई हैं कि जेल में इमरान खान के साथ कच व्यवहार नहीं हो रहा है, जिसके कारण उनका स्वास्थ्य भी खराब हुआ है. इसी बीच सौरव गांगुली ने कहा है कि पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर इमरान खान का ख्याल रखा जाना चाहिए और उन्हें पर्याप्त सम्मान भी मिलना चाहिए.

हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट टीमों के 14 पूर्व कप्तानों ने पाकिस्तान सरकार को पत्र लिख कर आग्रह किया था कि जेल में इमरान खान के साथ अच्छा व्यवहार किया जाए और उन्हें स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रदान की जाएं. उसके बाद सौरव गांगुली का बयान सामने आया है.

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार सौरव गांगुली ने 14 पूर्व कप्तानों द्वारा लिखे गए पत्र पर प्रतिक्रिया देकर कहा, “उन्होंने सही काम किया है. मुझे उम्मीद है कि उन्हें पर्याप्त मेडिकल सेवाएं प्रदान की जाएंगी और उनका स्वास्थ्य बेहतर हो सकेगा. उन्होंने पहले पाक क्रिकेट टीम के कप्तान और फिर देश के प्रधानमंत्री के तौर पर पाकिस्तान को विश्व में खास स्थान दिलाया है. इसलिए उनका ख्याल रखा जाना चाहिए, मैं ऐसी ही उम्मीद करता हूं.”

 

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान ग्रेग चैपल ने याचिका दायर की थी, जिसपर भारतीय दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर, कपिल देव, नासिर हुसैन और क्लाइव लॉयड जैसे महान क्रिकेटरों के हस्ताक्षर मौजूद हैं. इस याचिका का भारतीय फैंस ने जमकर विरोध किया है और अब इमरान के सपोर्ट में आकर सौरव गांगुली भी आलोचकों के निशाने पर आ गए हैं.

सुनील गावस्कर जता चुके हैं नाराजगी

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर भी इमरान खान की हालत पर नाराजगी जता चुके हैं. उन्होंने कहा, “उनके साथ जो भी किया जा रहा है, वह बहुत भयानक है. हम उन दिनों से दोस्त हैं, जब वो वोरसेस्टरशायर टीम में बतौर विदेशी खिलाड़ी क्वालीफाई करना चाहते थे.

इमरान खान के समर्थकों का कहना है कि उन्हें परिवार से नहीं मिलने दिया जा रहा. उन्होंने यह भी कहा कि इमरान की दाईं आंख की 85 प्रतिशत रोशनी जा चुकी है.

यह भी पढ़ें:

सुपर-8 में कब किससे होगा भारत का मुकाबला? इस दिन जिम्बाब्वे से भिड़ेगी टीम इंडिया; देखें पूरा शेड्यूल



[ad_2]
गावस्कर-कपिल देव के बाद इमरान खान के सपोर्ट में उतरे गांगुली, ‘दादा’ ने जो कहा वो आपको जानना