गांव खेड़ी मारपीट मामले में अब तक पुलिस ने सात लोगों को किया गिरफ्तार

ख़बर सुनें

मंडी अटेली। गांव खेड़ी में दो दिन पहले दो समुदायों के बीच हुई मारपीट के कारण तनाव बना हुआ है। पुलिस ने मामले में 11 नामजद हमलावरों में से वीरवार को चार लोगों को कर 3 दिन के रिमांड पर ले लिया। वहीं एक दंपति सहित 3 अन्य को भी शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया है।
नरेंद्र फौजी नामक व्यक्ति को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया गया तो कृष्णा तथा उसके पति दलीप सिंह को मुख्य हमलावर महेश कुमार को संरक्षण देकर फरार करने में मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ग्रामीणों ने इस घटना से आक्रोश में आकर पुलिस प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है कि वारदात में शामिल सभी आरोपी गिरफ्तार किए जाए। जिसको लेकर सीआईए टीम व अन्य पुलिस कर्मचारी आरोपियों की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रहे हैं। पुलिस ने मात्र 10 घंटे में 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि गांव खेड़ी में एक बिरादरी के कुछ लोगों ने बुधवार की रात में दूसरी बिरादरी के एक युवक पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया था, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद गांव में दोनों बिरादरियों में माहौल गरमा गया था। दोनों बिरादरियों के बीच रात को बवाल भी हुआ। सूचना मिलने के बाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे अटेली थाना प्रभारी संतोष कुमार ने दोनों पक्षों को समझाया। रात को ही पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण, डीएसपी रणवीर सिंह, एसडीएम मनोज कुमार, तहसीलदार राजेश कुमार मौके पर पहुंचे और गांव के हालात का जायजा लिया। वीरवार सुबह गांव की सर्व समाज की पंचायत आयोजित की गई थी। जिसमें ग्रामीणों ने पुलिस को चेतावनी दी कि अगर 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तार नहीं किया गया तो परिणाम गंभीर होंगे। मामले में पुलिस अब तक सात लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

.

What do you think?

युवक को गोली मारकर किया घायल, मामला दर्ज

कुएं में गिरने से एक युवक की मौत