गर्वनर के समारोह में ढोल लेकर पहुंचा आप नेता: बोला- चंडीगढ़ में चार साल से नहीं बनी सड़कें, पुलिस पकड़ थाने ले गई – Chandigarh News Chandigarh News Updates

[ad_1]

चंडीगढ़ में गवर्नर के कार्यक्रम में ढोल बजाने वाले को पकड़ती पुलिस।

चंडीगढ़ में ढोल की राजनीति खूब चल रही है। पहले नगर निगम अधिकारियों ने सड़क पर कूडा फेंकने वालों के घर बाहर ढोल बजवाया, फिर कांग्रेस नेत्री निगम मेयर के बाहर ढोल लेकर पहुंच गईं और अब आप नेता ने गवर्नर के समारोह स्थल पर ढोल बजाया है।

.

जिसे पुलिस ने हिरासत में लेकर देर शाम छोड़ दिया है। आप नेता कुलदीप कुक्की का कहना है कि उनके एरिया में पिछले चार वर्ष से सड़कें नहीं बनी हैं। पिछले समय के दौरान बनी भी हैं तो वह टूट गई हैं।

चंडीगढ़ में विरोध स्वरूप ढोल बजाने वाले को पकड़कर ले जाती पुलिस।

जब नगर निगम लोगों के घरों बाहर कूड़ा फेंकने पर उन्हें शर्मिंदा कर रही है तो मैने भी नगर निगम अधिकारियों को शर्मिंदा करने के लिए ढोल गले में डाला है। क्योंकि यहां पर नगर निगम के तमाम अधिकारी पहुंचे थे। इस पर पुलिस ने उसे समारोह से कुछ दूरी पर ही रोक लिया और बाद में थाने लेजाकर छोड़ दिया है।

चंडीगढ़ के धनास में अमृत स्रोवर का पुनरुद्धार करने का नींव पत्थर रखते गवर्नर गुलाब चंद कटारिया, उसके साथ हैं मेयर हरप्रीत कौर बबला व अन्य।

चंडीगढ़ के धनास में अमृत स्रोवर का पुनरुद्धार करने का नींव पत्थर रखते गवर्नर गुलाब चंद कटारिया, उसके साथ हैं मेयर हरप्रीत कौर बबला व अन्य।

अमृत सरोवर का नींव पत्थर रखने पहुंचे थे गवर्नर

राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने आज धनास गांव में अमृत सरोवर के पुनरुद्धार की आधारशिला रखी है। इस समारोह ने अमृत 2.0 के तहत एक परिवर्तनकारी पहल की शुरुआत की, जिसका उद्देश्य प्राकृतिक जल पारिस्थितिकी प्रणालियों का कायाकल्प और सतत शहरी विकास को बढ़ावा देना है।

इस दौरान गुलाब चंद कटारिया ने परियोजना के शुभारंभ पर गहरा संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि धनास अमृत सरोवर का पुनरुद्धार केवल एक बुनियादी ढांचागत प्रयास नहीं है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, सामुदायिक कल्याण और शहर की सांस्कृतिक विरासत के प्रति एक नैतिक प्रतिबद्धता है। उन्होंने कहा, “हमारे जल निकाय हमारे पारिस्थितिक संतुलन की जीवन रेखाएं हैं।

नगर निगम ने चंडीगढ़ में कूड़ा फेंकने वालों के घर बाहर बजवाए थे ढोल।

नगर निगम ने चंडीगढ़ में कूड़ा फेंकने वालों के घर बाहर बजवाए थे ढोल।

नगर निगम की वजह से शुरू हुई ढोल राजनीति

दरअसल नगर निगम की तरफ से सड़क पर कूडा फेंकने वालों के घर के बाहर ढोल बजाने की योजना शुरू की थी। जिसका सभी तरफ से विरोध हुआ है। इस पर नगर निगम अधिकारियों को बैकफुट पर आना पड़ा है और इस वजह से ही अब लोग ढोल के साथ प्रदर्शन करने लगे हैं।

[ad_2]
गर्वनर के समारोह में ढोल लेकर पहुंचा आप नेता: बोला- चंडीगढ़ में चार साल से नहीं बनी सड़कें, पुलिस पकड़ थाने ले गई – Chandigarh News