in

गर्मियों के सुपरफूड- लौकी में 10 औषधीय गुण: पोटेशियम-कैल्शियम से भरपूर लौकी पचने में आसान, न्यूट्रिशनिस्ट से जानें इसके फायदे Health Updates

गर्मियों के सुपरफूड- लौकी में 10 औषधीय गुण:  पोटेशियम-कैल्शियम से भरपूर लौकी पचने में आसान, न्यूट्रिशनिस्ट से जानें इसके फायदे Health Updates

[ad_1]

  • Hindi News
  • Lifestyle
  • Bottle Gourd Health Benefits (Lauki Sabji Khane Ke Fayde) | Nutritional Value

5 मिनट पहलेलेखक: गौरव तिवारी

#
  • कॉपी लिंक

दिन में चटख धूप हो रही है। हवा में रूखापन बढ़ रहा है। आपने महसूस किया होगा कि प्यास भी ज्यादा लग रही है। इसलिए गर्मियों में ऐसी सब्जियां खानी चाहिए, जो न्यूट्रिशन से भरपूर होने के साथ शरीर को हाइड्रेटेड भी रखें।

ऐसे में लौकी अच्छा विकल्प हो सकता है। लौकी का लगभग 90% हिस्सा पानी होता है। इसमें पोटेशियम और कैल्शियम जैसे जरूरी मिनरल्स होते हैं। साथ ही, जरूरी कार्ब्स और प्रोटीन भी होता है।

लौकी खाने के लिए लोग अक्सर ना-नुकुर करते हैं, जबकि यह बेहद फायदेमंद सब्जी है। इससे ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। इससे लिवर हेल्थ सुधरती है और यह डायबिटिक कंडीशन में भी फायदेमंद है।

इसलिए ‘सेहतनामा’ में आज लौकी की बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि-

  • लौकी की न्यूट्रिशनल वैल्यू क्या है?
  • इसकी मेडिसिनल प्रॉपर्टीज क्या हैं?
  • यह किन बीमारियों से बचाती है?

लौकी की न्यूट्रिशनल वैल्यू क्या है?

लौकी में 90% से ज्यादा पानी होता है। इसमें फैट बिल्कुल नहीं होता है। लौकी में कार्ब्स भी बहुत कम मात्रा में होता है। इसमें कितना प्रोटीन और शुगर होता है, ग्राफिक में देखिए:

लौकी में हैं कमाल के विटामिन और मिनरल्स

ज्यादातर लोगों को लगता है कि सिर्फ उन सब्जियों या फलों में विटामिन C होता है, जो स्वाद में खट्टे होते हैं। जबकि लौकी, मूली और गोभी जैसी कई सब्जियां हैं, जो विटामिन C से भरपूर होती हैं। लौकी में पोटेशियम और कैल्शियम जैसे महत्वपूर्ण मिनरल्स भी होते हैं। ग्राफिक में देखिए-

लौकी में होते हैं कई औषधीय गुण

डॉ. अमृता मिश्रा कहती हैं कि लौकी में कई औषधीय गुण भी होते हैं। इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी और एनाल्जेसिक (दर्दनिवारक) गुण कई बीमारियों से बचाव और उपचार में मदद करते है।

लौकी का सबसे महत्वपूर्ण औषधीय गुण ये है कि यह डाइयूरेटिक होती है। इसे खाने से बार-बार पेशाब लगती है। इस दौरान शरीर के सभी टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं। लौकी के सभी औषधीय गुण ग्राफिक में देखिए-

लौकी खाने के फायदे

डॉ. अमृता मिश्रा कहती हैं कि यह साधारण सी दिखने वाली सब्जी पोषक तत्वों से भरपूर होती है और गर्मी के मौसम में इसे खाने से कई स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं। ग्राफिक में लौकी खाने के 10 बड़े फायदे देखिए-

ग्राफिक में दिए कुछ पॉइंट्स विस्तार से समझिए-

वजन घटाने में मददगार

लौकी कम कैलोरी वाली फाइबर से भरपूर सब्जी है। इसे खाने से पेट देर तक भरा महसूस होता है और भूख कम लगती है। शरीर को सभी जरूरी भरपूर पोषक तत्व मिल जाते हैं। इसलिए जंक फूड खाने की इच्छा भी नहीं होती है। लौकी खाने से वजन कंट्रोल में रखने में मदद मिलती है।

पाचन तंत्र में सुधार होता है

गर्मियों में मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है। इसलिए गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। लौकी में मौजूद फाइबर की मदद से भोजन पचाने में आसानी होती है। लौकी शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में भी मदद करती है।

ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है

लौकी में मौजूद पोटेशियम और मैग्नीशियम ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में मदद करते हैं। लौकी खाने से सोडियम का प्रभाव कम हो जाता है, जिससे हाई बीपी और हार्ट संबंधी समस्याओं का खतरा कम हो जाता है।

स्किन हेल्थ के लिए फायदेमंद

गर्मी में ज्यादातर लोगों को स्किन पर रैशेज, पिंपल्स और सनबर्न जैसी दिक्कतें होती हैं। लौकी का हाइड्रेटिंग गुण त्वचा को नम (मॉइश्चराइज्ड) रखता है, जबकि इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट चेहरे को साफ और चमकदार बनाते हैं।

सुस्ती दूर होती है

गर्मियों में पसीना ज्यादा आने से अक्सर थकान और सुस्ती महसूस होती है। लौकी में जरूरी विटामिन और मिनरल्स होते हैं, जो शरीर को गर्मियों में भी एनर्जेटिक बनाए रखते हैं।

शरीर को ठंडक देती है

लौकी की तासीर ठंडी होती है। यह प्राकृतिक रूप से बॉडी टेम्प्रेचर नियंत्रित करती है। साथ ही गर्मी से होने वाली घबराहट और बेचैनी भी दूर करती है। लौकी को उबालकर या सब्जी बनाकर खा सकते हैं। इसका जूस निकालकर भी पी सकते हैं।

लौकी से जुड़े कुछ कॉमन सवाल और जवाब

सवाल: क्या डायबिटिक लोग लौकी खा सकते हैं?

जवाब: हां, डायबिटिक लोग लौकी खा सकते हैं। लौकी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स सिर्फ 15 है। इसलिए लौकी खाने से ब्लड शुगर लेवल पर बहुत फर्क नहीं पड़ता है। यह डायबिटिक लोगों के लिए फायदेमंद है।

सवाल: क्या वेट लॉस के लिए लौकी की सब्जी खा सकते हैं?

जवाब: हां, बिल्कुल खा सकते हैं। लौकी लो कैलोरी फूड है और इसमें खूब फाइबर भी होता है। अगर सब्जी में बहुत तेल-मसाला न मिलाया जाए तो वेट लॉस में मदद मिल सकती है। ज्यादा फायदे के लिए इसका जूस या सूप बनाकर भी पी सकते हैं।

सवाल: क्या रात के समय लौकी खाना सही है?

जवाब: हां, लौकी आसानी से पचने वाली सब्जी है। इसलिए इसे रात में भी खाया जा सकता है। हालांकि, इसकी तासीर ठंडी होती है। इसलिए रात में इसे बहुत ज्यादा मात्रा में खाने से बचें। जिन लोगों को बहुत जल्दी सर्दी-जुकाम हो जाता है, उन्हें भी रात में लौकी नहीं खानी चाहिए।

सवाल: क्या लौकी का जूस पीने से बालों और स्किन को फायदा होता है?

जवाब: हां, लौकी में एंटीऑक्सिडेंट्स और हाइड्रेटिंग गुण होते हैं, जिससे स्किन ग्लोइंग होती है और बाल भी हेल्दी हो जाते हैं।

सवाल: क्या प्रेग्नेंट महिलाएं लौकी खा सकती हैं?

जवाब: हां, लौकी फाइबर और पोषक तत्वों से भरपूर होती है। यह प्रेग्नेंसी में पाचन दुरुस्त रखती है। हालांकि, इसे खाने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना बेहतर है।

सवाल: किसे लौकी नहीं खानी चाहिए?

जवाब: लौकी सबसे सुरक्षित और सबसे आसानी से पचने वाली सब्जियों में से एक है। इसलिए आमतौर पर कोई भी लौकी खा सकता है। लौकी सिर्फ उन लोगों को नहीं खानी चाहिए, जिन्हें इससे एलर्जी है। यह बताना मुश्किल है कि किसे और क्यों लौकी से एलर्जी हो सकती है, जैसाकि किसी भी तरह की एलर्जी के वैज्ञानिक कारण को एक्सप्लेन करना मुश्किल है।

इसलिए अगर आपको लौकी से एलर्जी है, लौकी खाने से आपका पाचन खराब होता है या डायरिया हो जाता है तो इससे परहेज करें। इसके अलावा यह सब्जी सभी के लिए सुरक्षित है।

……………………. सेहत की ये खबर भी पढ़िए सेहतनामा- बेकिंग सोडा के 10 औषधीय गुण: खत्म करता एसिडिटी, बचाता बैक्टीरियल इन्फेक्शन से, डॉक्टर से जानें इसके फायदे

बेकिंग सोडा सिर्फ बेकिंग या पकौड़े को नर्म और स्पंजी बनाने के काम नहीं आता है। यह सेहत से जुड़ी कई समस्याएं भी चुटकी में हल कर सकता है। पूरी खबर पढ़िए…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]
गर्मियों के सुपरफूड- लौकी में 10 औषधीय गुण: पोटेशियम-कैल्शियम से भरपूर लौकी पचने में आसान, न्यूट्रिशनिस्ट से जानें इसके फायदे

Sirsa News: पोषण व स्वच्छता विषयों के बारे में दी जानकारी Latest Haryana News

Sirsa News: पोषण व स्वच्छता विषयों के बारे में दी जानकारी Latest Haryana News

Ambala News: कृषि व्यापार नीति प्रस्ताव के खिलाफ प्रदर्शन Latest Haryana News

Ambala News: कृषि व्यापार नीति प्रस्ताव के खिलाफ प्रदर्शन Latest Haryana News