[ad_1]
11 मिनट पहलेलेखक: गौरव तिवारी

- कॉपी लिंक
गर्मियों में गला सूख रहा हो और मीठा-रसीला तरबूज मिल जाए तो क्या ही कहने। आमतौर पर लोग इसे स्वाद और मजे के लिए खाते हैं। जबकि यह सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।
लगभग 5 हजार साल पहले अफ्रीका में पहली बार तरबूज उगाया गया। इसके बाद धीरे-धीरे यह मिस्र और ग्रीस से होते हुए भारत पहुंचा। यहां तक कि मिस्र के पिरामिडों में भी तरबूज के अवशेष मिले हैं। तरबूज का 90% से ज्यादा हिस्सा पानी होता है, जिससे शरीर हाइड्रेटेड बना रहता है। इसलिए तरबूज को गर्मियों का सुपरफूड भी कहते हैं।
तरबूज विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होता है। इससे हार्ट हेल्थ सुधरती है, वजन कंट्रोल में रहता है और पाचन तंत्र भी मजबूत होता है।
इसलिए ‘गर्मियों के सुपरफूड’ में आज तरबूज की बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि-
- तरबूज की न्यूट्रिशनल वैल्यू क्या है?
- इसमें कौन से विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं?
- किन लोगों को तरबूज नहीं खाना चाहिए?

तरबूज की न्यूट्रिशनल वैल्यू
100 ग्राम तरबूज में लगभग 30 कैलोरी होती हैं। इसका ज्यादातर हिस्सा पानी होता है। इसमें प्रोटीन और कार्ब्स के अलावा और क्या होता है, ग्राफिक में देखिए।

तरबूज में होते जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स
तरबूज खाने में इतना रसीला होता है कि लोग समझते हैं इसमें सिर्फ पानी है। जबकि, यह कई जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स का बेहतरीन सोर्स है। इसमें विटामिन C, विटामिन A और पोटेशियम भरपूर मात्रा में होता है। इनकी मात्रा ग्राफिक में देखिए-

तरबूज खाने से सेहत को कई फायदे
तरबूज खाने से सेहत को कई फायदे होते हैं। गर्मियों में यह शरीर को टेम्प्रेचर सामान्य रखने में मदद करता है। इससे इम्यूनिटी सुधरती है और स्किन हेल्थ भी इंप्रूव होती है। इसके सभी फायदे ग्राफिक में देखिए-

इम्यून सिस्टम मजबूत होता है
तरबूज में भरपूर मात्रा में विटामिन C होता है। इससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। यह शरीर को संक्रमण और बीमारियों से लड़ने में मदद करता है और कैंसर जैसी बीमारियों का जोखिम भी कम कर सकता है।
आंखों के लिए फायदेमंद
एक मीडियम साइज के तरबूज के टुकड़े में 9-11% तक विटामिन A होता है। हमारी आंखों के लिए विटामिन A बहुत जरूरी है। इसलिए तरबूज खाने से आंखें स्वस्थ रहती हैं और नजर कमजोर होने का खतरा कम होता है।
शरीर हाइड्रेटेड रहता है
तरबूज में लगभग 91% तक पानी होता है। इसलिए तरबूज खाने से शरीर में पानी की कमी नहीं होने पाती है। गर्मियों में शरीर को अपेक्षाकृत ज्यादा पानी की जरूरत होती है। तरबूज खाने से पानी की ये जरूरत आसानी से पूरी हो सकती है।
स्किन के लिए फायदेमंद
तरबूज में विटामिन A, B6 और C होता है। ये सभी विटामिन्स स्किन को कोमल और चमकदार बनाए रखते हैं। तरबूज पानी से भरपूर होता है, इसे फेस मास्क के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। एक चम्मच दही में एक चम्मच तरबूज का रस लेकर मिक्स करें। इसे चेहरे पर 10 मिनट तक लगाए रखें और धो लें। इससे स्किन चमकदार होती है।
पाचन तंत्र मजबूत होता है
अगर किसी को पाचन से जुड़ी समस्या रहती है, जैसे क्रोहन या कोलाइटिस है, तो आप तरबूज खा सकते हैं। तरबूज पेट में आसानी से पच जाता है। इससे गुड गट बैक्टीरिया भी बढ़ते हैं, जो खाना पचाने में मदद करते हैं। इसलिए तरबूज खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है।
तरबूज से जुड़े कुछ कॉमन सवाल और जवाब
सवाल: क्या रोज तरबूज खाना सही है?
जवाब: हां, गर्मियों में रोज तरबूज खा सकते हैं। इससे शरीर को हाइड्रेटेड बना रहता है और जरूरी पोषण भी मिलते हैं। हालांकि, एक बार में बहुत ज्यादा तरबूज नहीं खाना चाहिए।
सवाल: क्या डायबिटिक लोग तरबूज खा सकते हैं?
जवाब: हां, लेकिन सीमित मात्रा में खाना चाहिए। तरबूज में नेचुरल शुगर होती है। तरबूज का ग्लाइसेमिक लोड भले कम होता है, पर इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स हाई है। इसलिए अगर इसे डायबिटिक लोग खा रहे हैं तो सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए।
सवाल: क्या रात में तरबूज खाना सही है?
जवाब: नहीं, रात में तरबूज खाने से बचना चाहिए। इससे पेट में गैस बन सकती है और ठंडक की वजह से सर्दी-जुकाम हो सकता है।
सवाल: क्या तरबूज से वजन बढ़ता है?
जवाब: नहीं, तरबूज लो कैलोरी फूड है। इसमें पानी ज्यादा होता है, जिससे वजन बढ़ने की संभावना बहुत कम होती है।
सवाल: तरबूज खाने का सबसे सही समय क्या है?
जवाब: तरबूज खाने का सबसे सही समय सुबह 10 से 12 बजे के बीच है, क्योंकि इस वक्त शरीर को हाइड्रेशन की जरूरत होती है। इसे खाली पेट न खाएं, बल्कि नाश्ते के बाद या मिड-मॉर्निंग स्नैक्स की तरह लें। अगर दोपहर में खा रहे हैं तो 3 से 5 बजे के बीच खाएं। इससे शरीर को ठंडक मिलती है और एनर्जी बनी रहती है।
सवाल: क्या डायरिया होने पर तरबूज खा सकते हैं?
जवाब: डायरिया दस्त होने पर तरबूज खाने से बचना चाहिए। आप सोच सकते हैं कि तरबूज में 92% पानी होता है, तो यह तो हाइड्रेशन में मदद करता है।
जबकि इसके उलट तरबूज में मौजूद नेचुरल शुगर और फाइबर डायरिया की कंडीशन को और गंभीर बना सकते हैं। डायरिया के समय तरबूज खाने से पाचन तंत्र कमजोर हो सकता है।
सवाल: किन लोगों को तरबूज नहीं खाना चाहिए?
जवाब: आमतौर पर हर कोई तरबूज खा सकता है, लेकिन कुछ कंडीशंस में इससे बचना चाहिए-
- डायबिटीज मरीजों को सीमित मात्रा में खाना चाहिए।
- एसिडिटी की समस्या है तो सावधानी बरतनी चाहिए।
- किडनी पेशेंट्स को बहुत ज्यादा नहीं करना चाहिए।
- सर्दी-जुकाम है तो कम मात्रा में खाना चाहिए।
……………………. गर्मियों के सुपरफूड सीरीज की ये खबर भी पढ़िए गर्मियों के सुपरफूड- लौकी में 10 औषधीय गुण: पोटेशियम-कैल्शियम से भरपूर लौकी पचने में आसान, न्यूट्रिशनिस्ट से जानें इसके फायदे

गर्मियों में ऐसी सब्जियां खानी चाहिए, जो न्यूट्रिशन से भरपूर होने के साथ शरीर को हाइड्रेटेड भी रखें। ऐसे में लौकी अच्छा विकल्प हो सकता है। लौकी का लगभग 90% हिस्सा पानी होता है। पूरी खबर पढ़िए…
[ad_2]
गर्मियों के सुपरफूड- तरबूज में है 91% पानी: नहीं बढ़ाता शुगर, शरीर को रखता हाइड्रेटेड, कितना खाएं, किन लोगों को नहीं खाना चाहिए