in

गर्मियों के सुपरफूड- खीरा में 96% पानी: शरीर को रखे हाइड्रेटेड, वेट मैनेजमेंट में मददगार, क्या खीरे के बीज खाना सुरक्षित है Health Updates

गर्मियों के सुपरफूड- खीरा में 96% पानी:  शरीर को रखे हाइड्रेटेड, वेट मैनेजमेंट में मददगार, क्या खीरे के बीज खाना सुरक्षित है Health Updates
#

[ad_1]

3 मिनट पहलेलेखक: गौरव तिवारी

#
  • कॉपी लिंक

गर्मियों के सुपरफूड की लिस्ट बना रहे हैं तो ये खीरा के बिना अधूरी है। खीरा में लगभग 96% पानी होता है, जो गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखता है। इससे ताजगी मिलती है और सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है।

लगभग 3 हजार साल पहले खीरे की खेती दक्षिण एशिया में शुरू हुई थी। माना जाता है इसे सबसे पहले भारत में उगाया गया। यहां से धीरे-धीरे सिल्क रूट और व्यापारिक मार्गों के जरिए चीन, मिडिल ईस्ट और यूरोप तक फैल गया। प्राचीन मिस्र, ग्रीस और रोमन सभ्यताओं में भी खीरे का जिक्र मिलता है। इसे तब भी ताजगी देने वाला हेल्दी डाइट माना जाता था।

लोगों के मन में अक्सर सवाल होता है कि खीरा फल है या सब्जी। इसका जवाब ये है कि वनस्पति विज्ञान के मुताबिक, खीरा फल है। ये तो वैज्ञानिकों की बात है, जबकि हम और आप तो खीरे को सब्जी की तरह इस्तेमाल करते हैं। हमें बाजार में ये मिलता भी सब्जी की दुकान में है तो इसे सब्जी ही कहते हैं।

खीरा विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होता है। इससे स्किन हेल्थ सुधरती है, वजन कंट्रोल में रहता है और पाचन तंत्र मजबूत होता है।

इसलिए ‘गर्मियों के सुपरफूड’ में आज खीरे की बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि-

  • इसकी न्यूट्रिशनल वैल्यू क्या है?
  • इसमें कौन से विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं?
  • किन लोगों को खीरा नहीं खाना चाहिए?

खीरा की न्यूट्रिशनल वैल्यू

100 ग्राम खीरे में लगभग 15 कैलोरी होती हैं। इसका ज्यादातर हिस्सा पानी होता है। इसमें प्रोटीन, कार्ब्स और फाइबर भी होता है। इसमें और कौन से न्यूट्रिशन होते हैं, ग्राफिक में देखिए-

खीरे में होते महत्वपूर्ण विटामिन्स और मिनरल्स

खीरा में विटामिन A और K होता है। इसमें पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे शरीर के लिए जरूरी मिनरल्स भी होते हैं। इनकी मात्रा ग्राफिक में देखिए-

खीरा सेहत के लिए फायदेमंद

खीरा सबसे पहले तो गर्मियों में डिहाइड्रेशन से बचाता है। यह लो कैलोरी फूड है। इसलिए खूरा खाने से वेट मैनेजमेंट में भी मदद मिलती है। इसमें मौजूद विटामिन C और एंटीऑक्सिडेंट स्किन हेल्थ के लिए अच्छे हैं। खीरा बॉडी को डिटॉक्स करने में भी मदद करता है।

ग्राफिक में दिए कुछ पॉइंट्स विस्तार से समझते हैं

शरीर को हाइड्रेटेड रखता है

रोज कम-से-कम 7-8 गिलास पानी पीना सेहत के लिए बहुत जरूरी है। इससे पाचन, जोड़ो का दर्द, किडनी फंक्शन, मेमोरी और बॉडी टेम्प्रेचर सब कंट्रोल में रहता है। अगर गर्मी ज्यादा है या कोई पर्याप्त पानी नहीं पी रहा है तो खीरा एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसमें 96% पानी होता है, जो शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है। इसे सलाद के रूप में खा सकते हैं।

हड्डियों को मजबूत बनाता है

खीरा विटामिन K और कैल्शियम से भरपूर होता है, जो हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद है। खीरा खाने से हड्डियों की मजबूती बढ़ती है और फ्रैक्चर का जोखिम कम होता है।

पाचन में मदद करता है

खीरे में मौजूद पानी और फाइबर पाचन में मदद करते हैं। यह भोजन को ठीक से पचाने और पोषक तत्वों के अवशोषण में मदद करता है। फाइबर कब्ज से बचाने और पेट को साफ रखने में भी मददगार है।

वजन कंट्रोल में रहता है

खीरा की कैलोरी लो होती है और न्यूट्रिशनल वैल्यू हाई होती है। इसलिए वेट लॉस में मदद मिलती है।

डायबिटिक लोगों के लिए फायदेमंद है

#

खीरे का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम है। इसका ग्लाइसेमिल लोड भी लो है। इसलिए खीरा खाने से ब्लड शुगर लेवल नहीं बढ़ता है। इसके अलावा खीरे में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट डायबिटीज से होने वाले कॉम्प्लिकेशन से भी बचाते हैं।

हार्ट हेल्थ सुधरती है

खीरे में पोटेशियम ज्यादा होता है और सोडियम कम होता है। इसलिए ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। इसमें मौजूद फाइबर और कुकुर्बिटासिन B कोलेस्ट्रॉल कम करने और आर्टरीज में फैट जमा होने से रोकते हैं। इससे दिल की बीमारियों का जोखिम कम होता है ।

कैंसर से बचाता है

खीरे में कुकुर्बिटासिन B (CuB) नामक कंपाउंड होता है। इससे लिवर, ब्रेस्ट, फेफड़े और प्रोस्टेट कैंसर का जोखिम कम हो जाता है। यह कैंसर सेल्स की ग्रोथ को रोकने और उन्हें खत्म करने में भी मदद कर सकता है। खीरे के छिलके में भी कैंसर से बचाने वाले तत्व होते हैं। इसलिए इसे बिना छीले खाना ज्यादा फायदेमंद है।

खीरे से जुड़े कॉमन सवाल और जवाब

सवाल: रोज कितने खीरे खाना सुरक्षित है?

जवाब: रोज 1 से 2 मध्यम आकार के खीरे खाना सुरक्षित और फायदेमंद भी होता है।

सवाल: क्या ज्यादा खीरा खाने से कोई नुकसान हो सकता है?

जवाब: ज्यादा खीरा खाने से ये नुकसान हो सकते हैं-

  • ज्यादा खीरा ज्यादा खाने से पेट में गैस, दर्द या अपच की समस्या हो सकती है क्योंकि इसमें फाइबर ज्यादा होता है।
  • खीरे में पानी की मात्रा 96% होती है, इसलिए बार-बार पेशाब जाना पड़ सकता है।
  • खीरा विटामिन K से भरपूर होता है, इससे ब्लड क्लॉटिंग की आशंका बढ़ सकती है। अगर आप ब्लड थिनर दवाएं लेते हैं, तो ज्यादा खीरा न खाएं।
  • खीरे में पोटैशियम होता है, ज्यादा खीरा खाने से प्रीकैलेमिया हो सकता है। अगर पहले से किडनी की समस्या है तो किडनी फेलियर का जोखिम हो सकता है।
  • कुछ लोगों को खीरे से एलर्जी हो सकती है, जिससे खुजली, सूजन या सांस लेने में समस्या हो सकती है।

सवाल: क्या डायबिटिक लोग खीरा खा सकते हैं?

जवाब: हां, खीरे का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम है, जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसलिए डायबिटिक लोगों के लिए खीरे खाना एकदम सुरक्षित है।

सवाल: क्या खीरे के बीज खाना सुरक्षित है?

जवाब: हां, खीरे के बीज खाना बिल्कुल सुरक्षित है। इसके बीज भी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और सेहत के लिए फायदेमंद भी होते हैं।

सवाल: खीरा खाने का सबसे अच्छा समय क्या है?

जवाब: खीरा किसी भी समय खाया जा सकता है, लेकिन इसे दिन के समय या भोजन के साथ सलाद के रूप में खाना अधिक फायदेमंद होता है।

सवाल: क्या खीरा वेट मैनेजमेंट में मदद करता है?

जवाब: हां, खीरे में कम कैलोरी होती हैं। पानी की मात्रा ज्यादा होती है। ये दोनों ही चीजें वजन कम करने में मदद करती हैं। खीरा भूख को नियंत्रित करने में भी मदद करता है। ओवर ईटिंग से बचाता है।

……………………. गर्मियों के सुपरफूड सीरीज की ये खबर भी पढ़िए गर्मियों के सुपरफूड- दही खाने से बढ़ती इम्यूनिटी: कैल्शियम और विटामिन D का स्रोत, जानें दही के फायदे, किसे नहीं खाना चाहिए

गर्मियों में भोजन की थाली में अगर दही भी शामिल हो तो स्वाद बढ़ जाता है। दही खाने में जितना स्वादिष्ट होता है, सेहत के लिए उससे भी ज्यादा फायदेमंद होता है। पूरी खबर पढ़िए…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]
गर्मियों के सुपरफूड- खीरा में 96% पानी: शरीर को रखे हाइड्रेटेड, वेट मैनेजमेंट में मददगार, क्या खीरे के बीज खाना सुरक्षित है

A rally, some ruffled feathers, and the republic on the defensive as monarchy debate resurfaces in Nepal Today World News

A rally, some ruffled feathers, and the republic on the defensive as monarchy debate resurfaces in Nepal Today World News

पंजाब के शिक्षकों का दूसरा बैच जाएगा फिनलैंड:  CM मान आज चंडीगढ़ में डेलिगेशन को करेंगे रवाना, 2 सप्ताह की है ट्रेनिंग – Punjab News Chandigarh News Updates

पंजाब के शिक्षकों का दूसरा बैच जाएगा फिनलैंड: CM मान आज चंडीगढ़ में डेलिगेशन को करेंगे रवाना, 2 सप्ताह की है ट्रेनिंग – Punjab News Chandigarh News Updates