गर्भवती महिलाएं क्यों लगाती हैं बाल कृष्ण की फोटो? यहां जानिए पूरी वजह Haryana News & Updates

[ad_1]

Last Updated:

गर्भवती महिलाओं द्वारा कमरे में भगवान श्री कृष्ण या सुंदर बच्चों की तस्वीर लगाने की परंपरा सिर्फ मान्यता नहीं बल्कि सकारात्मक सोच से जुड़ी है. संतों के अनुसार मां के विचार माहौल और जीवनशैली का असर गर्भ में पल रहे बच्चे पर पड़ता है इसलिए सकारात्मक वातावरण बेहद जरूरी है.

फरीदाबाद: आपने अक्सर सुना होगा कि कई गर्भवती महिलाएं अपने कमरे में भगवान श्री कृष्ण या सुंदर बच्चों की फोटो लगाती हैं ये सोचकर कि इससे उनका बच्चा भी सुंदर होगा. लेकिन क्या सच में फोटोज का ऐसा असर होता है? या फिर ये बस एक मान्यता है?

क्यों लगाते हैं बाल कृष्ण की फोटो

Local18 से बात करते हुए बल्लभगढ़ उदासीन आश्रम के महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य ने बताया भगवान श्री कृष्ण के बाल स्वरूप की फोटो लगाने के पीछे एक वजह है. असल में बच्चे के गुणों पर मां का असर ज्यादा पड़ता है. मैं आपको कुछ उदाहरण बताता हूं…जैसे हिरण्यकश्यप राक्षस था लेकिन उसकी पत्नी कयाधु भक्ति भाव वाली थी और उनके बेटे प्रहलाद महान भक्त बने. वहीं रावण का पिता तो ऋषि विश्रवा था जो महान ऋषि थे लेकिन उसकी मां कैकसी राक्षसी कुल की थी रावण पर मां का असर पड़ गया वे राक्षसी प्रवृत्ति के हुए. महंत ने बताया बच्चा जब पैदा होता है मां के विचार और उसकी जीवनशैली का गहरा असर उस पर रहता है.

गर्भवती महिलाएं कौन सी फोटो लगाएं

महंत कामेश्वरानंद ने बताया गर्भवती महिलाओं को भगवान श्री कृष्ण के बाल स्वरूप या भगवान श्री राम के बाल स्वरूप की तस्वीर अपने कमरे में जरूर लगानी चाहिए. इससे घर का माहौल सकारात्मक रहता है और बच्चे पर भी अच्छा प्रभाव पड़ता है. अर्जुन के पुत्र अभिमन्यु का उदाहरण हैं अर्जुन अपनी पत्नी को चक्रव्यूह की जानकारी दे रहे थे और अभिमन्यु ने गर्भ में ही वो बातें सीख लीं. इस तरह मां के सोच-विचार और उसके आसपास की चीजें बच्चे पर असर डालती हैं.

गर्भवस्था के दौरान भागवत कथा पढ़ें

महंत ने बताया माताएं, गर्भवस्था के दौरान भागवत कथा पढ़ें. भगवान से जुड़ी चीजें देखें और अपने मन में सकारात्मक सोच रखें. भगवान की भक्ति करें अच्छे कर्म करें भागवत कथा टीवी पर देखें. भगवान श्री कृष्ण और श्रीराम की बाल स्वरूप की सुंदर फोटो लगानी चाहिए. मां और बच्चे दोनों के लिए ही फायदेमंद होता है.

About the Author

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें

[ad_2]