in

गणतंत्र दिवस परेड: इस राज्य की झांकी को मिला ‘पीपुल्स चॉइस अवॉर्ड’ में पहला स्थान – India TV Hindi Politics & News

गणतंत्र दिवस परेड: इस राज्य की झांकी को मिला ‘पीपुल्स चॉइस अवॉर्ड’ में पहला स्थान – India TV Hindi Politics & News

[ad_1]

Image Source : PTI
गणतंत्र दिवस परेड की झांकी।

भारत में बीते 26 जनवरी की तारीख को 76वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया है। इस दिन कर्तव्य पथ पर परेड का भी आयोजन किया गया जिसमें भारत के विभिन्न राज्यों ने भाग लिया और अपनी झांकियों का प्रदर्शन किया। गणतंत्र दिवस परेड के बाद पीपुल्स चॉइस अवॉर्ड में उत्तर प्रदेश की झांकी ने पहला स्थान प्राप्त किया। यूपी सरकार ने खुद इस बात की जानकारी दी है।

यूपी की झांकी को 40 प्रतिशत वोट

उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को बताया है कि गणतंत्र दिवस परेड में उत्तर प्रदेश की झांकी ने 25,007 वोट यानी 40 प्रतिशत मत के साथ पीपुल्स चॉइस अवॉर्ड में पहला स्थान प्राप्त किया है। उत्तर प्रदेश की झांकी में महाकुंभ की भव्यता को दर्शाया गया था और प्रयागराज में गंगा, यमुना और सरस्वती के पवित्र संगम को दुनिया में मानवता के सबसे बड़े समागम के रूप में प्रदर्शित किया था। 

झांकी में महाकुंभ 2025 की झलक 

दिल्ली में कर्तव्य पथ पर परेड के दौरान उत्तर प्रदेश की झांकी अध्यात्म, विरासत, विकास और डिजिटल प्रगति पर केंद्रित थी। इस झांकी में महाकुंभ 2025 की झलक दिखाई गई, जो स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास की भव्यता को प्रदर्शित करती है, इसे विश्व स्तर पर मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत के रूप में मान्यता प्राप्त है।

समुद्र मंथन की कहानी दिखाई गई

गणतंत्र दिवस परेड में उत्तर प्रदेश की झांकी में अमृत कलश के साथ बहती अमृतधारा भी दिखाई गई थी। इस झांकी में ऋषि-मुनियों शंखनाद और साधना करते हुए दिखाया गया था। वहीं, संतों और श्रद्धालुओं को संगम में डुबकी लगाते हुए चित्रण किया गया था। झांकी में महाकुंभ के आध्यात्मिक और ऐतिहासिक महत्व को रेखांकित किया गया था और ‘समुद्र मंथन’ की पौराणिक कहानी को जीवंत किया गया था। इसमें मुद्र मंथन से निकले 14 दिव्य रत्नों को भी दिखाया गया था। (इनपुट: भाषा)

#

ये भी पढ़ें- Mahakumbh: रेलवे ने प्रयागराज से ‘Evacuation’ प्लान बनाया, सैकड़ों ट्रेनें चलाई जाएंगी

महाकुंभ 2025: मौनी अमावस्या पर अबतक 4 करोड़ लोगों ने किया अमृत स्नान, अभी और बढ़ेंगे आंकड़े

Latest India News



[ad_2]
गणतंत्र दिवस परेड: इस राज्य की झांकी को मिला ‘पीपुल्स चॉइस अवॉर्ड’ में पहला स्थान – India TV Hindi

मध्यप्रदेश में विदेशी निवेश बढ़ाने के साथ भारत-जापान संबंधों पर भी चर्चा, कई नेताओं से मिले सीएम मोहन यादव – India TV Hindi Today World News

मध्यप्रदेश में विदेशी निवेश बढ़ाने के साथ भारत-जापान संबंधों पर भी चर्चा, कई नेताओं से मिले सीएम मोहन यादव – India TV Hindi Today World News

Donald Trump invites Israel PM Netanyahu to meet with him at the White House next week Today World News

Donald Trump invites Israel PM Netanyahu to meet with him at the White House next week Today World News