{“_id”:”67959ed3237170f6710f78d9″,”slug”:”republic-day-parade-in-chandigarh-2025-01-26″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”गणतंत्र दिवस: चंडीगढ़ के सेक्टर-17 में होगी परेड, मुख्य सचिव राजीव वर्मा फहराएंगे तिरंगा, सुरक्षा इंतजाम कड़े”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
चंडीगढ़ सेक्टर-17 में होगी परेड। – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंडीगढ़ में आज गणतंत्र दिवस की धूम रहेगी। ऐसे में शहर में कोई अप्रिय घटना न हो, इसके लिए चंडीगढ़ पुलिस ने कमर कस ली है। रविवार को सेक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड समेत अलग-अलग जगहों पर सुरक्षा के लिए भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी। सुरक्षा के मद्देनजर कई रास्तों को बंद किया गया है, जबकि कई रास्तों को डायवर्ट किया गया है।
Trending Videos
यूटी प्रशासन की तरफ से सेक्टर-17 के परेड ग्राउंड में गणतंत्र दिवस समारोह का राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि के आगमन के साथ सुबह 9:58 बजे होगा, जिसके बाद 10 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। इसके बाद राजीव वर्मा परेड का निरीक्षण करेंगे। पुलिस, सशस्त्र बलों, पुलिस बैंड और एनएसएस छात्रों की अनुशासित टुकड़ियां पूर्ण समन्वय के साथ मार्च पास्ट करेंगी। सुबह 10:27 बजे मुख्य अतिथि उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगे। संबोधन खत्म करने के बाद वह स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद प्रशासन के विभिन्न विभागों की झांकियां निकाली जाएंगी। इनमें शिक्षा, स्वास्थ्य, ट्रैफिक पुलिस, समाज कल्याण विभाग व अन्य विभाग होंगे। झांकियों के बाद स्कूल, कॉलेज के छात्रों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू होंगे और इसके बाद शहर के 21 लोगों को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। यह पूरा कार्यक्रम करीब 53 मिनट का होगा।
पुलिस की भी रहेगी सख्ती
पुलिस की पीसीआर भी पूरे शहर में गश्त करती रहेगी। शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर रहेगी और हर संदिग्ध की तलाशी ली जाएगी। पुलिस मार्केट के अलावा भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी लगातार गश्त कर रही है। सेक्टर-17 परेड ग्राउंड में बम स्क्वॉड टीम व डॉग स्क्वायड भी सक्रिय रहेगी।
[ad_2]
गणतंत्र दिवस: चंडीगढ़ के सेक्टर-17 में होगी परेड, मुख्य सचिव राजीव वर्मा फहराएंगे तिरंगा, सुरक्षा इंतजाम कड़े