in

खरीफ फसल नुकसान : 17849 एकड़ के लिए दिया जाएगा 17.81 करोड़ रुपये मुआवजा Latest Haryana News

खरीफ फसल नुकसान : 17849 एकड़ के लिए दिया जाएगा 17.81 करोड़ रुपये मुआवजा  Latest Haryana News

[ad_1]

हिसार। जिले में बारिश-ड्रेन टूटने से हुए नुकसान का किसानों को 17.81 करोड़ रुपये मुआवजा दिया जाएगा। कृषि विभाग ने केवल 8603 किसानों के 63063 एकड़ के नुकसान को ही सही माना है। इसमें 41172 एकड़ को 25 प्रतिशत तक नुकसान होने पर कोई मुआवजा नहीं मिलेगा। 26 से 100 प्रतिशत नुकसान वाले केवल किसानों को केवल 17849 एकड़ का ही मुआवजा दिया जाएगा।

किसानों का सत्यापन किए जाने के बाद प्रदेश सरकार ने मुआवजे का आंकडा घोषित कर दिया है। राजस्व विभाग की ओर से सत्यापन के बाद यह मुआवजा जारी किया जाने पर मुहर लगाई गई है।

अगस्त महीने में भारी बारिश के बाद जिले में लाखों एकड़ फसल में खराब हो गई थी। प्रदेश सरकार ने किसानों के नुकसान का आकलन कर मुआवजा देने के लिए क्षतिपूर्ति पोर्टल पर आवेदन मांगे थे। इसमें जिले के 78614 किसानों ने 4 लाख 71 हजार एकड़ में नुकसान दिखाया।

276 गांवों के लिए खोला था क्षतिपूर्ति पोर्टल

जिले के 276 गांवों के लिए क्षतिपूर्ति पोर्टल खोला गया था। प्रदेश सरकार ने बीमित किसानों को मुआवजे की श्रेणी से बाहर निकाल दिया। इसके बाद पटवारियों के जरिए सभी खेतों का नुकसान का सर्वे कराया गया। इसमें 8603 किसानों के 63063 एकड़ के नुकसान को ही सही माना गया है। इसके लिए 17 करोड़ 81 लाख रुपये का मुआवजा जारी तय किया गया है। जिन किसानों ने अपनी फसल की बीमा कराया था उनको मुआवजा नहीं मिलेगा। ऐसे किसानों को बीमा कंपनी की ओर से बीमा क्लेम दिया जाएगा। जिसमें किसानों को 50 हजार रुपये प्रति एकड़ तक का बीमा क्लेम देने का प्रावधान है। बीमा क्लेम को लेकर अभी क्रॉप कटिंग सर्वे का इंतजार किया जा रहा है। इस सर्वे की रिपोर्ट को आधार बना कर बीमा कंपनियों की ओर से क्लेम तय किया जाएगा।


पोर्टल पर कितने आवेदन मिले थे

खंड गांव किसान -दर्ज एरिया

आदमपुर 30 -7964-40577

बालसमंद 19-6944-43315

बरवाला 28-10606-61754

बास 19-5620-37952

हांसी 43-15503-88574

हिसार87- 19285-11525

खेड़ी जालब 17-4785-28212

नारनौंद 18- 2905-20116

उकलाना 15-6216-35805

कुल 276- 7861- 471966


नुकसान का दायरा -मुआवजा

0 से 25– 411720

25 से 33 10007955262

33 से 50 -2843-22388072

50 से 75 11876-118079307

76 से 1002128-29771762

कुल 17849 एकड़ 178194403


मुआवजे का आकलन राजस्व विभाग की ओर से किया गया है। क्षतिपूर्ति पोर्टल पर आवेदन करने वाले किसानों का सत्यापन करने के बाद अंतिम सूची तय होती है। बीमित किसानों को इस लिस्ट में नहीं लिया जाता। ऐसे किसानों को बीमा क्लेम दिया जाएगा। बीमा कंपनी की ओर से क्लेम दिया जाएगा।

– डॉ. राजबीर सिंह, उप निदेशक, कृषि विभाग।

[ad_2]
खरीफ फसल नुकसान : 17849 एकड़ के लिए दिया जाएगा 17.81 करोड़ रुपये मुआवजा

Hisar News: नहर किनारे मिला महिला का शव, पोस्टमार्टम में शराब के अत्यधिक सेवन से शरीर के अंदरूनी अंग खराब होने की पुष्टि  Latest Haryana News

Hisar News: नहर किनारे मिला महिला का शव, पोस्टमार्टम में शराब के अत्यधिक सेवन से शरीर के अंदरूनी अंग खराब होने की पुष्टि Latest Haryana News

मानवाधिकार ही मानवीय सम्मान की नींव : सीजेएम Latest Haryana News

मानवाधिकार ही मानवीय सम्मान की नींव : सीजेएम Latest Haryana News