खरीद एजेंसियों ने अब तक खरीदी 274344 मीट्रिक टन गेहूं : उपायुक्त Latest Haryana News

[ad_1]

कुरुक्षेत्र। प्रशासन गेहूं उठान में तेजी लाए जाने के खरीद शुरू होने से ही दावा कर रहा है। वहीं अब लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों पर भी कार्रवाई की जाने लगी है लेकिन वीरवार को भी उठान के हालात ज्यादा नहीं सुधर सके। यहां तक कि अनाज मंडियों से वीरवार देर शाम तक महज 24 फीसदी 78 हजार 987 एमटी गेहूं का ही उठान हो पाया।

जिले की अनाज मंडियों में वीरवार देर शाम तक तीन लाख 24 हजार 361 एमटी गेहूं की खरीद हो चुकी है। वहीं देर शाम तक भी दो लाख 45 हजार 374 एमटी गेहूं का उठान नहीं हुआ। वीरवार को 50 हजार 17 एमटी गेहूं की खरीद हो पाई। वहीं 17 हजार 699 एमटी उठान किया जा सका।

खरीद एजेंसियों ने बुधवार देर शाम तक 274344 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की थी। अमीन में 708 एमटी, बाबैन मंडी में 13760 एमटी, भौर सैयदा में 2725 एमटी, गुमथला गढु में 11625 एमटी, इशाक में 3029 एमटी, इस्माईलाबाद मंडी में 22755 एमटी, झांसा मंडी में 6353 एमटी, कराह साहब में 5986 एमटी, थानेसर मंडी में 35341 एमटी, लाडवा मंडी से 26966 एमटी, नलवी में 450 एमटी, नीमवाला में 3846 एमटी, पिहोवा मंडी में 21828 एमटी, पिहोवा एक्सटेंशन मंडी में 7486 एमटी, पिपली मंडी से 7902 एमटी, शाहाबाद से 13416 एमटी, थाना में 1737 एमटी, ठोल मंडी से 8794 एमटी गेहूं खरीद गया है।

हैफेड की ओर से अजराना कला में 2141 एमटी, बोधनी मंडी में 2107 एमटी, चढुनी जाटान मंडी में 1378 एमटी गेहूं, इस्माईलाबाद मंडी से 13034 एमटी, झांसा मंडी में 198 एमटी, किरमच में 817 एमटी, थानेसर 15033, लाडवा मंडी में 4775 एमटी, लुखी में 2182 एमटी, मलिक पुर में 3798 एमटी, पिहोवा मंडी में 9839 एमटी गेहूं, पिहोवा एक्टेंशन मंडी में 4536 एमटी गेहूं, पिपली मंडी में 4777 एमटी गेहूं, शाहाबाद मंडी में 9576 एमटी गेहूं खरीद कार्य पूरा किया गया है। इसी तरह हरियाणा वेयरहाउस की ओर से बारना में 1667 एमटी, बोधनी में 1324 एमटी, ठोल में 2655 एमटी गेहूं खरीद कार्य को पूरा किया गया है।

थानेसर अनाज मंडी की सड़कें तक गेहूं से अटी

थानेसर अनाज मंडी पूरी तरह से अट चुकी है, जहां सड़कें भी गेहूं से लबालब हो चुकी हैं। इससे गेहूं उठान में लगे ट्रक व अन्य वाहनों को भी परेशानी आ रही है। वीरवार को गेहूं लेकर आए एक किसान का ट्रैक्टर भी गेहूूं की ढेरी में करीब एक घंटा तक फंसा रहा। वहीं किसानों की ओर से लाए जा रहे गेहूं के गेटपास सामान्य रूप से काटे जाते रहे। उठान में लगे वाहनों के गेटपास में रुकावटे आती रही। इससे मंडी के दूसरे गेट पर जाम के हालात बने रहे। वहीं ब्रह्मसरोवर के चारों ओर अब गेहूं की ढेरियां लग चुकी हैं।

[ad_2]
खरीद एजेंसियों ने अब तक खरीदी 274344 मीट्रिक टन गेहूं : उपायुक्त