[ad_1]
क्रिकेटर अभिषेक शर्मा की बहन कोमल और लोविश हल्दी सेरेमनी के दौरान डांस करते हुए।
भारतीय टी-20 क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी अभिषेक शर्मा की बहन कोमल की शादी कल (3 अक्टूबर) शुक्रवार को अमृतसर में होगी। कोमल ने अपनी शादी के लिए मशहूर फैशन डिजाइनर सब्यसाची का लहंगा चुना है, जिसकी कीमत तकरीबन 15 लाख रुपए बताई जा रही है।
.
दूल्हे लोविश ओबरॉय की ड्रेस मयंक चावला मेन्स वेयर से तैयार कराए गए हैं। दुल्हन कोमल के मेकअप के लिए अमृतसर की मेकअप आर्टिस्ट विधि जे. शर्मा क्यूट सैलून को हायर किया गया है।
कोमल और लोविश कल यानि 3 अक्टूबर को अमृतसर पहुंचेंगे। शादी के बाद रिसेप्शन जालंधर बाईपास पर बने रिजॉर्ट फेस्टन पैलेसिया में रखी गई है जबकि शगुन-हल्दी की रस्में लुधियाना में हो चुकी हैं।
इस शादी को देखते हुए रिजॉर्ट की डेकोरेशन के लिए दो ट्रक सफेद और हल्के बैंगनी रंग के फूल मंगवाए गए हैं। इनमें ज्यादातर विदेशी फूल हैं।
शुक्रवार को शादी में अभिषेक शर्मा के साथ कई बड़े क्रिकेटरों, फिल्मी सितारों और पंजबी म्यूजिक इंडस्ट्री के जाने-माने लोगों के पहुंचने का अनुमान है। कई बड़ी राजनीतिक हस्तियां भी यहां पहुंचेंगी।
इन वीवीआईपीज की सिक्योरिटी को देखते हुए, गुरुवार को पैलेस के आसपास सुरक्षा बढ़ाते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। पुलिस के बड़े अधिकारी लगातार सिक्योरिटी से जुड़े प्रबंधों को रिव्यू कर रहे हैं।
अमृतसर में जालंधर बाईपास पर बना रिजॉर्ट फेस्टन पैलेसिया जहां क्रिकेटर अभिषेक शर्मा की बहन कोमल की शादी की रिसेप्शन रखी गई है।
सिख रीति-रिवाज से शादी, मेन्यू में 32 व्यंजन
- 32 तरह की डिशेस से स्वागत:मेहमानों का स्वागत तीन सॉफ्ट ड्रिंक, चाय और कॉफी के साथ होगा। शुरुआत क्रिस्पी कॉर्न रोल, पनीर टिक्का, मुल्तानी दही कबाब, हनी चिली पोटैटो और मंचूरियन ड्राई से होगी। लंच में पंजाबी, चाइनीज और इटालियन व्यंजन मिलेंगे। चाट में दही भल्ला, पापड़ी चाट और चार तरह के पानी-गोलगप्पे भी शामिल हैं।
- लंच मेन्यू:शाही कढ़ाई पनीर, पनीर लबाबदार, मलाई कोफ्ता, वेज झालफ्रेजी, खुंभ मटर, आलू दम बनारसी, वेज मंचूरियन ग्रेवी, दाल मखनी, दाल तड़का, स्टीम राइस और वेज बिरयानी मेन्यू का हिस्सा होंगे। साथ में ग्रीन सलाद, फ्रूट सलाद, रशियन सलाद, टॉस्ड सलाद, वेज चाउमीन, पास्ता इन टैंगी सॉस, बूंदी रायता और पाइनएप्पल रायता भी होंगे।
- स्वीट्स:मिठाई में रसमलाई, फिरनी, हलवा, आइसक्रीम और चार फ्लेवर में कुल्फी मेन्यू में शामिल हैं।
- सुरक्षा व्यवस्था:सुरक्षा कड़ी है और थ्री लेयर सिक्योरिटी का इंतजाम किया गया है। पंजाब पुलिस रिजॉर्ट के बाहर, बाईपास पर और पार्किंग-पंडाल के बीच तैनात रहेगी। रिजॉर्ट की सुरक्षा प्राइवेट सिक्योरिटी संभालेगी। एसीपी रैंक के अधिकारी सुरक्षा की निगरानी कर रहे हैं और बैठकें कर रहे हैं।
- ट्रैफिक व्यवस्था: रिजॉर्ट बाईपास पर होने की वजह से शहर का ट्रैफिक बाधित नहीं होगा।
- गुरुद्वारे में परिवार के सदस्य ही मौजूद: कोमल की शादी सिख रीति-रिवाजों से हो रही है क्योंकि दूल्हा लोविश ओबरॉय सिख परिवार से हैं। लावां की रस्म पास के गुरुद्वारा बाबा श्री चंद जी टाहली साहिब, संधू कालोनी वेरका बाईपास में होगी, जहां सिर्फ परिवार के सदस्य मौजूद रहेंगे।
शादी की तैयारियों से जुड़ी 3 तस्वीरें…

अभिषेक शर्मा की बहन कोमल का मेकअप करतीं विधि जे. शर्मा।

अमृतसर में जालंधर बाईपास पर रिजॉर्ट फेस्टन पैलेसिया की प्राइवेट सिक्योरिटी के साथ पंजाब पुलिस के जवान भी तैनात किए गए हैं।

कोमल और लोविश ओबेरॉय की रिसेप्शन के लिए अमृतसर के रिजॉर्ट फेस्टन पैलेसिया में फूलों से सजाया गया पंडाल।
हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें व वीडियो आई सामने शादी के अलावा सभी इवेंट लुधियाना के नरवाना में आयोजित हुए हैं। बीते दिन हल्दी सेरेमनी हुई। जिसमें क्यूट कपल डांस करता हुआ दिखा है। इस क्यूट कपल के साथ अभिषेक शर्मा भी साथ रहे और बहन के साथ खूब डांस भी किया।
तस्वीरों में देखें हल्दी की रस्में-

अपनी बहन कोमल और जीजा लोविश के साथ क्रिकेटर अभिषेक शर्मा।

लुधियाना में हुई हल्दी सेरेमनी के दौरान डांस करते कोमल व लोविश।

अभिषेक अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ बहन कोमल व जीजा लोविश का स्वागत करते हुए।

हल्दी सेरेमनी के दौरान लोविश और कोमल।
————
ये खबर भी पढ़ें…
क्रिकेटर अभिषेक शर्मा की बहन की लव स्टोरी:लुधियाना के कारोबारी मंगेतर बोले- पार्टी में मिले, 4 साल में दोस्ती-प्यार हुआ, अमृतसर में कल शादी

पंजाब के अमृतसर में रहने वाले इंडिया के स्टार क्रिकेटर अभिषेक शर्मा की डॉक्टर बहन कोमल शर्मा और लुधियाना के हौजरी कारोबारी लोविश ओबरॉय कल (3 अक्टूबर) अमृतसर में शादी करेंगे। यह चट मंगनी पट ब्याह नहीं, बल्कि लव कम अरेंज मैरिज होगी। ऐसा इसलिए, क्योंकि दोनों कॉमन फ्रेंड के जरिए मिले। पूरी खबर पढ़ें…
[ad_2]
क्रिकेटर अभिषेक शर्मा की बहन पहनेंगी 15 लाख का लहंगा: सब्यसाची ने बनाया, 2 ट्रक सफेद विदेशी फूलों से सजावट; मेन्यू में 32 डिश, शादी कल – Amritsar News

