क्या सप्लीमेंट्स लेने के बावजूद नहीं मिल रहा फायदा? डॉक्टर ने बताया असली कारण Health Updates

[ad_1]

Supplements Intake Timing : आजकल बहुत से लोग अपनी सेहत सुधारने के लिए तरह-तरह के सप्लीमेंट्स लेते हैं. कोई विटामिन D खाता है, कोई आयरन, तो कोई ओमेगा-3 या प्रोटीन पाउडर, लेकिन इसके बावजूद कई लोगों को उम्मीद के अनुसार फायदा नहीं मिलता है. शरीर में एनर्जी कम ही रहती है, कमजोरी बनी रहती है या फिर कोई खास बदलाव महसूस नहीं होता है. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या सप्लीमेंट्स काम नहीं कर रहे या फिर कोई और वजह है. मुंबई की डॉक्टर विषाखा शिवदासानी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में इस बारे में एक बहुत जरूरी बात बताई है. उनके अनुसार, समस्या अक्सर सप्लीमेंट में नहीं बल्कि उनके सही समय पर न लेने में होती है. उनका कहना है कि अगर सप्लीमेंट्स को सही समय और सही तरीके से लिया जाए, तो उनका असर कई गुना बढ़ सकता है 

क्यों सप्लीमेंट्स लेने के बावजूद नहीं मिल रहा फायदा?

डॉक्टर के अनुसार, हर सप्लीमेंट का शरीर में काम करने का एक अलग तरीका होता है. कुछ चीजें खाली पेट बेहतर अवशोषित होती हैं, तो कुछ खाने के साथ ज्यादा असर करती हैं. अगर इन्हें गलत समय पर लिया जाए, तो शरीर उन्हें पूरी तरह इस्तेमाल नहीं कर पाता है. इसी वजह से कई बार लोग नियमित रूप से सप्लीमेंट लेने के बावजूद फायदा महसूस नहीं कर पाते हैं. 

रात को सप्लीमेंट्स लेने का सही समय

रात में सोने से पहले मैग्नीशियम ग्लाइसिनेट लेना सबसे अच्छा माना जाता है क्योंकि यह शरीर को शांत करता है और दिमाग को रिलैक्स करने में मदद करता है. इससे नींद की क्वालिटी बेहतर हो सकती है और शरीर दिनभर की थकान से जल्दी रिकवर करता है. इसलिए इसे आमतौर पर रात के समय लेने की सलाह दी जाती है. 

सुबह के समय सप्लीमेंट्स कब लें 

सुबह का समय उन सप्लीमेंट्स के लिए बेहतर माना जाता है जो शरीर को एनर्जी देते हैं. जैसे B-कॉम्प्लेक्स विटामिन्स सुबह लेने से दिनभर एनर्जी और एक्टिविटी बनी रहती है. वहीं मायो-इनोसिटोल, जो खासकर PCOS जैसी समस्याओं में लिया जाता है, उसे सुबह और शाम दो बार लेने की सलाह दी जाती है ताकि हार्मोन बैलेंस बेहतर बना रहे और शरीर पर लगातार असर हो. 

डाइट के बाद सप्लीमेंट्स कब लें

कुछ सप्लीमेंट्स खाने के बाद लेने पर ज्यादा अच्छे से काम करते हैं क्योंकि खाने के साथ उनका अवशोषण बेहतर होता है. ओमेगा-3 को खाने के बाद लेने से शरीर इसे आसानी से यूज कर पाता है. विटामिन D3 और K2 हमेशा ऐसे खाने के साथ लेने चाहिए जिसमें थोड़ा फैट हो, क्योंकि इससे इनका असर बढ़ जाता है. CoQ10 भी खाने के बाद लेना अच्छा होता है, चाहे नाश्ता हो या दोपहर का खाना, और जरूरत पड़ने पर इसे रात के खाने के बाद भी लिया जा सकता है. वहीं डाइजेस्टिव एंजाइम्स खाने के साथ लेने से पाचन तंत्र को खाना तोड़ने और पचाने में मदद मिलती है.

यह भी पढ़ें – Headaches Causes: सारी मेडिकल रिपोर्ट नॉर्मल फिर भी बना रहता है सिरदर्द, जानें कहां है दिक्कत?

कौन-से सप्लीमेंट्स साथ में नहीं लेने चाहिए 

कुछ सप्लीमेंट्स एक-दूसरे के साथ लेने पर असर कम कर सकते हैं. खासकर जिंक को कभी भी आयरन या कैल्शियम के साथ नहीं लेना चाहिए क्योंकि ये शरीर में एक-दूसरे के अवशोषण को रोकते हैं और उनका फायदा कम हो जाता है. इसलिए इन्हें अलग-अलग समय पर लेना ज्यादा सही माना जाता है. 

वर्कआउट के समय कौन-से सप्लीमेंट्स लें

वर्कआउट के दौरान शरीर को ज्यादा पानी और मिनरल्स की जरूरत होती है, इसलिए इलेक्ट्रोलाइट्स लेना फायदेमंद होता है क्योंकि यह शरीर में पानी और मिनरल्स का संतुलन बनाए रखते हैं. वहीं प्रोटीन पाउडर वर्कआउट के बाद लिया जाता है ताकि मांसपेशियों की रिकवरी हो सके और शरीर को जरूरी पोषण मिल सके. 

यह भी पढ़ें – World Parkinson’s Day 2026: शरीर में कंपकंपी से पहले ही दिखने लगते हैं पार्किंसंस के ये लक्षण, पहचानने में न करें देरी

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



[ad_2]
क्या सप्लीमेंट्स लेने के बावजूद नहीं मिल रहा फायदा? डॉक्टर ने बताया असली कारण