क्या पैसे लेकर टिकट नहीं दिया? प्रियंका गांधी के पीए, केसी वेणुगोपाल समेत कई नेताओं पर केस Haryana News & Updates

[ad_1]

Last Updated:

हरियाणा की महिला कांग्रेस की पूर्व महासचिव सुचित्रा सिंह की शिकायत पर नॉर्थ एवेन्यू थाने में प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल, के सुरेश, शाहब अहमद खान समेत कई पर टिकट के बदले करोड़ों लेने का केस दर्ज. आरोप है कि विधानसभा चुनाव के लिए टिकट को लेकर सात करोड़ रुपये दिए गए थे.

Zoom

हरियाणा की महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश महासचिव सुचित्रा और उनके पति.

सोनीपत. हरियाणा में कांग्रेस पार्टी के नेताओं पर विधानसभा चुनाव में टिकट के बदले करोड़ों रुपए लेने और बाद में टिकट न देने के आरोपों का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. मामले में अब हरियाणा की महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश महासचिव सुचित्रा की शिकायत पर अब दिल्ली में केस दर्ज कर लिया गया है.

सुचित्रा ने कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, सांसद के सुरेश,  कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और उनके पीए शाहब अहमद खान पर टिकट दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये लेने के आरोप लगाएथे. दिल्ली पुलिस को दी शिकायत के बाद सुचित्रा और उनके पति गौरव पुलिस के सामने पेश हुए और अब मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है.

गौरव की शिकायत पर इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज की गई है. नई दिल्ली स्थित नॉर्थ एवेन्यू थाने में एफआईआर नंबर 0011/2026 दर्ज हुई है. यह मामला भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 61(2), 318(4) और 316(2) के तहत दर्ज किया गया है. एफआईआर में प्रियंका गांधी के पीए साहब अहमद खान, केसी वेणुगोपाल, सांस के. सुरेश और केसी वेणुगोपाल के पीए अंश अली के नाम शामिल है. पुलिस ने शिकायत और प्रस्तुत सबूतों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पुख्ता सबूतों के आधार पर केस दर्ज किया-पति

सुचित्रा के पति गौरव ने कहा कि पुख्ता सबूतों के आधार पर केस दर्ज किया गया है. इस पूरे प्रकरण में अभी तीन और सांसदों के नाम भी शामिल हैं, जिन पर टिकट दिलाने के नाम पर पैसे लेने के आरोप हैं. गौरव ने चेतावनी दी कि यदि लिए गए पैसे वापस नहीं किए गए तो जल्द ही इन नामों का भी खुलासा किया जाएगा. गौरव ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताया और कहा कि उन्हें जल्द न्याय मिलने की उम्मीद है. उधर, दिल्ली पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है.

गौर रहे कि सात करोड़ देने के आरोप लगाए थे. हालांकि, बीते कुछ सप्ताह पहले कांग्रेस के राज्य अध्यक्ष राव दान सिंह ने आरोपों का खंडन किया था और आरोपों को बेबुनियाद बताया था औऱ कहा था कि एक साल बाद क्यों आरोप लगाए जा रहे हैं.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें

[ad_2]