Skip to content
No results
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Contact us
  • FAQs – HaryanaCircle.com
  • GDPR Privacy policy
  • Haryana Circle Search
  • Privacy Policy
  • Top 10
haryanacircle.com logo
  • Top News
  • Ambala
  • Bhiwani
  • Chandigarh
  • Rohtak
  • Hisar
  • Karnal
  • Sonipat
  • Gurugram
  • Sirsa
  • Kurukshetra
  • Jind
    • Charkhi Dadri
    • Mahendergarh
    • Rewari
    • Fatehabad
haryanacircle.com logo
क्या गूगल आपकी बातें सुन रहा है? Google Voice Activity का चौंकाने वाला सच, कैसे देखें रिकॉर्डिं Today Tech News

क्या गूगल आपकी बातें सुन रहा है? Google Voice Activity का चौंकाने वाला सच, कैसे देखें रिकॉर्डिं Today Tech News

  • Haryana CircleHaryana Circle
  • February 2, 2026
  • Tech

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Google Voice Activity: कई बार फोन पर किसी विषय पर बात करने के कुछ ही देर बाद उससे जुड़े विज्ञापन दिखने लगते हैं. ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठता है कि क्या गूगल हमारी बातें चुपके से रिकॉर्ड करता है? इस सवाल का जवाब पूरी तरह हां या ना में नहीं है लेकिन इससे जुड़ा एक फीचर जरूर है जिसका नाम है Google Voice Activity.

Google Voice Activity क्या है?

Google Voice Activity दरअसल गूगल अकाउंट से जुड़ा एक फीचर है जो आपके दिए गए वॉयस कमांड और सर्च रिकॉर्ड को सेव करता है. जब आप Ok Google या Hey Google कहकर कोई सवाल पूछते हैं, या वॉयस से सर्च करते हैं तो उसकी रिकॉर्डिंग आपके अकाउंट में सेव हो सकती है. इसका मकसद गूगल असिस्टेंट को बेहतर बनाना और आपको ज्यादा सटीक रिजल्ट देना होता है.

क्या गूगल बिना बताए रिकॉर्ड करता है?

गूगल का कहना है कि वह तभी आवाज रिकॉर्ड करता है जब यूजर खुद वॉयस कमांड देता है या माइक्रोफोन की अनुमति दी जाती है. हालांकि कई बार फोन गलती से भी एक्टिव हो जाता है जिससे कुछ ऑडियो क्लिप सेव हो सकती हैं. यही वजह है कि लोगों को लगता है कि गूगल हर वक्त सुन रहा है.

अपनी Voice Recording कैसे देखें?

अगर आप जानना चाहते हैं कि गूगल ने आपकी कौन-कौन सी वॉयस एक्टिविटी सेव की है तो यह काम बेहद आसान है. आपको अपने गूगल अकाउंट में जाकर Activity Controls या My Activity सेक्शन खोलना होता है. यहां “Voice & Audio Activity” के अंदर आपको तारीख और समय के साथ आपकी रिकॉर्डिंग्स दिखेंगी, जिन्हें आप खुद सुन भी सकते हैं.

Voice Activity कैसे डिलीट करें?

अगर आपको ये रिकॉर्डिंग्स पसंद नहीं हैं तो आप इन्हें डिलीट भी कर सकते हैं. आप चाहें तो किसी एक रिकॉर्डिंग को हटाएं या फिर पूरी Voice Activity को एक साथ क्लियर कर दें. इसके अलावा, सेटिंग्स में जाकर आप Voice & Audio Activity को बंद भी कर सकते हैं ताकि आगे से आपकी आवाज सेव न हो.

प्राइवेसी बढ़ाने के लिए क्या करें?

अपनी प्राइवेसी मजबूत करने के लिए समय-समय पर गूगल अकाउंट की एक्टिविटी चेक करते रहें. माइक्रोफोन परमिशन सिर्फ जरूरी ऐप्स को ही दें और Hey Google फीचर अगर इस्तेमाल नहीं करते हैं तो उसे बंद कर दें. Google Voice Activity कोई जासूसी फीचर नहीं है लेकिन यह आपकी वॉयस सर्च और कमांड्स को सेव जरूर करता है.

यह भी पढ़ें:

यूजर्स के फोन से जा रहे थे फर्जी SMS! सरकार ने अचानक बैन कर दिया ये गेमिंग ऐप, जानिए पूरी जानकारी

[ad_2]
क्या गूगल आपकी बातें सुन रहा है? Google Voice Activity का चौंकाने वाला सच, कैसे देखें रिकॉर्डिं

कंप्यूटर को रिस्टार्ट और शट डाउन करने से क्या होता है? जानें दोनों में क्या है फर्क Today Tech News
Previous Post कंप्यूटर को रिस्टार्ट और शट डाउन करने से क्या होता है? जानें दोनों में क्या है फर्क Today Tech News
Next Post Budget 2026: बजट में बैंकिंग और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टरक्या मिला, आसान शब्दों में समझिए | Paisa Live Business News & Hub
Budget 2026: बजट में बैंकिंग और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टरक्या मिला, आसान शब्दों में समझिए | Paisa Live Business News & Hub

Related Posts

फॉक्सवैगन टेरॉन R-लाइन रिवील:  15-इंच टचस्क्रीन के साथ आएगी 7-सीटर SUV, सेफ्टी के लिए 360° कैमरा और ADAS Today Tech News

फॉक्सवैगन टेरॉन R-लाइन रिवील: 15-इंच टचस्क्रीन के साथ आएगी 7-सीटर SUV, सेफ्टी के लिए 360° कैमरा और ADAS Today Tech News

  • February 4, 2026
धड़ाम से गिर गई Samsung Galaxy S25+ की कीमत! जानिए कहां मिल रहा है सबसे बेस्ट ऑफर Today Tech News

धड़ाम से गिर गई Samsung Galaxy S25+ की कीमत! जानिए कहां मिल रहा है सबसे बेस्ट ऑफर Today Tech News

  • February 4, 2026
क्या है कोरियन लवर गेम जिसने ले ली 3 सगी बहनों की जान, जानिए क्यों टास्क सिस्टम हो रहा खतरनाक Today Tech News

क्या है कोरियन लवर गेम जिसने ले ली 3 सगी बहनों की जान, जानिए क्यों टास्क सिस्टम हो रहा खतरनाक Today Tech News

  • February 4, 2026

Know More

  • Top 10
  • Circle Search
  • Privacy Policy
  • Advertise with Us

Categories

  • Politics
  • World
  • Business
  • Health

Find More

  • FAQ
  • GDPR
  • About Us
  • Contact us

Copyright © 2026 - Haryanacircle.com