क्या अब सामान्य लैपटॉप पुराने पड़ जाएंगे?: AI लैपटॉप; प्राइवेसी-फर्स्ट कंप्यूटिंग का नया दौर शुरू Today Tech News

[ad_1]


पिछले एक साल में टेक में एआई सबसे बड़ा सेलिंग पॉइंट बनकर उभरा है। अब सिर्फ फोन ही नहीं, टीवी, फ्रिज, एसी और यहां तक कि वाटर प्यूरीफायर भी एआई टैग के साथ बेचे जा रहे हैं। ऐसे में कंपनियां एआई लैपटॉप को भविष्य की जरूरत बता रही हैं। यही वजह है कि वैश्विक एआई बूम के कारण मेमोरी, स्टोरेज और सीपीयू जैसे मुख्य कंपोनेंट महंगे हो रहे हैं, जिससे 2026 में लैपटॉप की कीमतों में 35 से 40% बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। क्या वाकई एआई लैपटॉप हमारी जरूरत हैं? सामान्य लैपटॉप और एआई लैपटॉप में अंतर एआई लैपटॉप में तीन चिप्स, सामान्य में दो सामान्य लैपटॉप में दो चिप होते हैं। सीपीयू और जीपीयू। AI लैपटॉप में इनके साथ तीसरा खास प्रोसेसर जुड़ता है, जिसे एनपीयू कहते हैं। यह एआई से जुड़े कामों के लिए बना होता है, जैसे इमेज पहचानना, भाषा समझना, टेक्स्ट प्रोसेसिंग आदि। एनपीयू एआई काम सीधे लैपटॉप पर ही कर देता है। यानी हर बार इंटरनेट पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं पड़ती है। एआई लैपटॉप में ये चार फीचर्स अतिरिक्त लाइव ट्रांसलेशन-सबटाइटल वीडियो कॉल के समय भाषा को टेक्स्ट में बदल सकता है। यानी सामने वाला जर्मन में बोले और आपको अंग्रेजी में समझ आए। लोकल एआई असिस्टेंट फाइल खोजने, टेक्स्ट लिखने, फोटो-वीडियो एडिट करने जैसे काम बिना इंटरनेट के भी तेजी से हो सकते हैं। स्मार्ट वीडियो कॉलिंग ऑटो बैकग्राउंड ब्लर कर देता है, चेहरे पर फोकस होता है और नॉइज कैंसिलेशन से मीटिंग्स ज्यादा प्रोफेशनल लगती हैं। बेहतर बैटरी-स्मूद परफॉर्मेंस एआई प्रोसेसिंग एनपीयू संभालता है, इसलिए CPU-GPU पर दबाव कम पड़ता है। बैटरी व स्पीड दोनों बेहतर रहती है। लैपटॉप खरीदते समय इन बातों का ध्यान रखें सामान्य यूजर्स – ऑफिस, पढ़ाई, एंटरटेनमेंट के लिए अगर आपका काम इंटरनेट चलाना, ईमेल, ऑनलाइन क्लास, वीडियो देखना या फोटो-एडिटिंग तक सीमित है, तो एआई लैपटॉप की जरूरत नहीं है। नॉर्मल लैपटॉप से काम हो जाएगा। इन फीचर्स पर ध्यान दें। 8-16 जीबी रैम पर्याप्त है रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए। स्टोरेज – 512 GB होनी चाहिए। अच्छी बैटरी लाइफ- 6-8 घंटे या उससे ज्यादा होनी चाहिए। पावर यूजर्स – प्रोफेशनल, क्रिएटर, डेवलपर्स के लिए अगर आपका काम कोडिंग, एआई टूल्स, डेटा साइंस, वीडियो एडिटिंग, 3डी डिजाइन या मल्टीटास्किंग से जुड़ा है, तो एआई फर्क डाल सकता है। इन फीचर्स को प्राथमिकता दें। एनपीयू होना चाहिए- लोकल एआई प्रोसेसिंग के लिए फायदेमंद। कम से कम 16 से 32 GB रैम। 1 TB या अधिक स्टोरेज। AI फीचर्स -असिस्टेंट, जनरेटिव एआई, एडिटिंग टूल्स हों। कीमत – 25% तक महंगे होते हैं एआई लैपटॉप AI लैपटॉप को एआई पीसी या कोपायलट प्लस पीसी भी कहा जाता है। यह सामान्य स्पेसिफिकेशन वाले लैपटॉप की तुलना में आमतौर पर 15 से 25% तक महंगे होते हैं। उदाहरण के लिए, लेनोवो की एआई लैपटॉप सीरीज औरा एडिशन की शुरुआती कीमत लगभग ₹94,000 रुपए है, जबकि लेनोवो के आई7 प्रोसेसर वाले लैपटॉप की रेंज करीब ₹71,000 रुपए से शुरू होती है।

[ad_2]
क्या अब सामान्य लैपटॉप पुराने पड़ जाएंगे?: AI लैपटॉप; प्राइवेसी-फर्स्ट कंप्यूटिंग का नया दौर शुरू