कौन सी हैं हाथों की वो 3 रेखाएं? जो अफेयर, शादी और तलाक के बारे में बताती हैं, मशहूर ज्योतिषाचार्य से जानिये Haryana News & Updates

[ad_1]

Last Updated:

क्या हथेली की रेखाएं शादीशुदा जिंदगी का हाल बता सकती हैं? फरीदाबाद के ज्योतिषाचार्य उमा चंद्र मिश्रा के मुताबिक छोटी उंगली के नीचे की विवाह रेखाएं दांपत्य जीवन के संकेत देती हैं. साफ रेखा अच्छे तालमेल की, टूटी रेखा तनाव की ओर इशारा करती है. लेकिन रिश्तों की असली ताकत समझदारी और धैर्य में होती है.

ख़बरें फटाफट

फरीदाबाद: क्या वाकई हमारे हाथ की रेखाएं शादी के बाद की जिंदगी के बारे में कुछ बता सकती हैं? क्या छोटी-छोटी लकीरें ये इशारा करती हैं कि दांपत्य जीवन कैसा रहेगा…खुशहाल या उतार-चढ़ाव से भरा? हस्तरेखा शास्त्र में तो कई ऐसे संकेतों का जिक्र है जिनसे लोग शादी, रिश्ते और घरेलू जीवन को समझने की कोशिश करते हैं. असल में लोग अपनी हथेली की शादी वाली रेखा को लेकर अकसर उत्सुक रहते हैं और क्यों न हों हर किसी की ख्वाहिश होती है कि उसका शादीशुदा जीवन अच्छा और अच्छा रहे.

इसी सिलसिले में Local18 से बातचीत में फरीदाबाद के मशहूर ज्योतिषाचार्य उमा चंद्र मिश्रा ने शादी की रेखाओं के बारे में कई अहम बातें बताईं. उन्होंने साफ कहा हथेली में छोटी उंगली के ठीक नीचे किनारे की तरफ जो बारीक रेखाएं होती हैं. उन्हें ही विवाह रेखा कहते हैं. अगर किसी के हाथ में एकदम साफ और सीधी रेखा हो तो माना जाता है कि उसकी सिर्फ एक ही शादी होगी और पति-पत्नी के बीच तालमेल अच्छा रहेगा. ऐसे लोगों का दांपत्य जीवन आमतौर पर शांत और अच्छा रहता है. अब अगर रेखाएं तिरछी-आड़ी या कटी-पिटी हों तो ये आमतौर पर शादीशुदा जिंदगी में तनाव और झगड़े की ओर इशारा करती हैं. ऐसी रेखाएं अक्सर छोटी-छोटी बातों पर गलतफहमी, मनमुटाव या झगड़े का संकेत देती हैं.

उमा चंद्र मिश्रा कहते हैं कई बार इन रेखाओं से यह भी पता चलता है कि रिश्ता टूट सकता है या लगातार कड़वाहट बनी रह सकती है. इसका ये मतलब नहीं कि सब कुछ खत्म ही हो जाएगा लेकिन सतर्क रहना और समझदारी दिखाना जरूरी है. कुछ लोगों की हथेली में दो विवाह रेखाएं भी दिखती हैं. ज्यादातर लोग मानते हैं कि इसका मतलब है दो शादियां. लेकिन पंडित उमा चंद्र मिश्रा जी के मुताबिक ये जरूरी नहीं है. दो रेखाओं का ये मतलब भी हो सकता है कि एक रिश्ता शादी से पहले टूटा या कोई खास रिश्ता बनकर बिखर गया. यानी हर बार दो रेखा देख कर दो शादियों का अंदाजा लगाना सही नहीं है. मामला हालात पर टिका होता है.

पंडित उमा चंद्र मिश्रा जी बताते हैं कभी-कभी हथेली पर तीन विवाह रेखाएं भी दिखती हैं जो काफी कम होता है. ऐसे में एक रेखा शादी की तरफ इशारा करती है दूसरी किसी गलत अफेयर को दिखा सकती है, तीसरी तलाक के योग की तरफ इशारा करती है. खासकर जब विवाह रेखा फोर्क की तरह दो हिस्सों में बंट जाए तब तलाक के मामले ज्यादा देखने को मिलते हैं. फिर भी ये पक्की बात नहीं है…मतलब संकेत मिलते हैं पर हर बार ऐसा हो जरूरी नहीं।

उमा चंद्र मिश्रा यही कहते हैं कि सिर्फ रेखाओं के भरोसे बैठना समझदारी नहीं है. अगर हथेली की रेखाएं कमजोर या टूटी-फूटी भी हों तो इंसान अपने व्यवहार, समझदारी और धैर्य से रिश्ते को संभाल सकता है. उन्होंने धर्म, पूजा-पाठ और रोजमर्रा के अच्छे कर्मों पर भी जोर दिया. उनका मानना है जहां परिवार में संस्कार और धार्मिक माहौल होता है यहां वहां अपने आप तालमेल बन जाता है और शादीशुदा जिंदगी भी अच्छी चलती है.

About the Author

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें

homeharyana

कौन सी हैं हाथों की वो 3 रेखाएं? जो अफेयर-शादी-तलाक के बारे में बताती हैं!

[ad_2]