कोहली ने सिंहाचलम मंदिर में फैमिली के साथ दर्शन किए: सुंदर भी साथ थे; भारतीय टीम टी-20 खेलने भुवनेश्वर पहुंची, 9 दिसंबर को पहला मैच Today Sports News

[ad_1]

विशाखापट्टनम23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इंडियन बैटर विराट कोहली, उनके परिवार और ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर ने रविवार को विशाखापट्टनम स्थित सिंहाचलम मंदिर में दर्शन किए।

2 मिनट 36 सेकंड के वीडियो में विराट कोहली मंदिर में पूजा-पाठ करते नजर आ रहे हैं। उनके साथ सुंदर भी हैं। विराट ने पारंपरिक कप्पस्थम्भम अलिंगनम (पवित्र स्तंभ को गले लगाना) अनुष्ठान में भाग लिया।

विराट ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में दो शतकों के सहारे 151.00 की एवरेज से 302 रन बनाए। विराट ने तीसरे वनडे में नाबाद 66 रनों की पारी खेली। इस मैच को भारत ने 9 विकेट से जीता।

सिंहाचलम मंदिर में विराट कोहली…

वॉशिंगटन सुंदर ने भी दर्शन किए

मंदिर के एक अधिकारी ने बताया-

QuoteImage

कोहली अपने परिवार के सदस्यों और भारतीय टीम के अपने कुछ साथियों के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए आए थे।

QuoteImage

पुजारियों ने वेद आशीर्वाद पाठ किया दर्शन के बाद पुजारियों ने नादस्वरम की ध्वनि के साथ वेद आशीर्वाद का पाठ किया। पुजारियों ने खिलाड़ियों को मंदिर का पवित्र वस्त्र दिया और देवस्थानम की ओर से उन्हें भगवान का चित्र और प्रसाद भेंट किया।

इधर, भारतीय टीम टी-20 खेलने कटक पहुंची

भारतीय क्रिकेट टीम के कोच गौतम गंभीर कटक पहुंचे।

भारतीय क्रिकेट टीम के कोच गौतम गंभीर कटक पहुंचे।

कटक में वॉशिंगटन सुंदर और संजू सैमसन।

कटक में वॉशिंगटन सुंदर और संजू सैमसन।

भारतीय टीम के साथ तिलक वर्मा भी कटक पहुंची।

भारतीय टीम के साथ तिलक वर्मा भी कटक पहुंची।

तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह सैल्यूट करते नजर आए।

तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह सैल्यूट करते नजर आए।

9 दिसंबर को पहला टी-20 मैच कटक में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैच की टी-20 सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा। टीम इंडिया ने वनडे सीरीज को 2-1 से जीता है, जबकि उसे 2 मैच की टेस्ट सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप झेलना पड़ा है।

——————————————-

क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

कोहली-कुलदीप ने कपल डांस किया:विराट ने नो लुक सिक्स लगाया

भारत ने विशाखापट्टनम में खेले गए तीसरे वनडे में साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हरा दिया। 271 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने सिर्फ एक विकेट गंवाकर मैच खत्म कर दिया। जीत का अंतिम शॉट विराट कोहली ने लगाया। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…

[ad_2]
कोहली ने सिंहाचलम मंदिर में फैमिली के साथ दर्शन किए: सुंदर भी साथ थे; भारतीय टीम टी-20 खेलने भुवनेश्वर पहुंची, 9 दिसंबर को पहला मैच