कोटक महिंद्रा-एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक पर हरियाणा सरकार का एक्शन: पंचकूला-पानीपत में ब्रांच के बाहर पुलिस तैनात, शटर बंद; ₹160 करोड़ गबन केस में कार्रवाई – Panchkula News Chandigarh News Updates

[ad_1]


हरियाणा में कोटक महिंद्रा बैंक और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक में लगभग ₹160 करोड़ के गबन को लेकर सरकार ने एक्शन लिया है। पंचकूला और पानीपत में बैंक की ब्रांच के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई है। सुबह किसी भी ब्रांच का ताला बैंक कर्मचारियों को नहीं खोलना दिया गया है और स्टाफ बैंकों के बाहर खड़ा है। बताया जा रहा है कि गबन केस में दोनों बैंक एसीबी का जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे। दरअसल, पंचकूला नगर निगम के करोड़ों रुपए के फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) को लेकर दोनों बैंक विवादों में है। नगर निगम ने बैंकों में करीब ₹160 करोड़ की एफडी करवाई थी, जिसमें से कुछ के मैच्योर होने पर उनका कोई रिकॉर्ड ही नहीं मिला। पढ़ें क्या है पूरा मामला… बैंक के रिकॉर्ड से मेल नहीं खाया निगम का रिकॉर्ड जांच में पंचकूला नगर निगम द्वारा की गई FD में बड़ी अनियमितताएं सामने आई हैं। रिकॉर्ड के अनुसार, नगर निगम ने कोटक महिंद्रा बैंक में लगभग 160 करोड़ रुपए की 16 एफडी करवाई थीं। इनमें से 11 सावधि जमा (FD) जिनकी कुल राशि 59.58 करोड़ रुपए थी, 16 फरवरी, 2026 को मैच्योर हो गईं। हालांकि, जब पंचकूला नगर निगम ने बैंक से संपर्क किया, तो बैंक द्वारा दिए गए विवरण न तो आपस में मेल खाते थे और न ही पंचकूला नगर निगम के रिकॉर्ड से। 50 करोड़ के मुकाबले एकाउंट में 2 करोड़ ही मिले खाता संख्या 2046903758 के लिए 16 मार्च 2026 को प्राप्त बैंक स्टेटमेंट के अनुसार, 13 मार्च को खाते में शेष राशि अपेक्षित 50.07 करोड़ रुपए के मुकाबले मात्र 2.18 करोड़ रुपए थी। इसके अलावा, बैंक ने सूचित किया कि कोई भी एफडी चालू नहीं थी और 18 मार्च 2026 तक खातों में कुल शेष राशि 12.86 करोड़ रुपए थी। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…

[ad_2]
कोटक महिंद्रा-एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक पर हरियाणा सरकार का एक्शन: पंचकूला-पानीपत में ब्रांच के बाहर पुलिस तैनात, शटर बंद; ₹160 करोड़ गबन केस में कार्रवाई – Panchkula News