Skip to content
No results
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Contact us
  • FAQs – HaryanaCircle.com
  • GDPR Privacy policy
  • Haryana Circle Search
  • Privacy Policy
  • Top 10
haryanacircle.com logo
  • Top News
  • Ambala
  • Bhiwani
  • Chandigarh
  • Rohtak
  • Hisar
  • Karnal
  • Sonipat
  • Gurugram
  • Sirsa
  • Kurukshetra
  • Jind
    • Charkhi Dadri
    • Mahendergarh
    • Rewari
    • Fatehabad
haryanacircle.com logo
कैसे ट्रैक होती है सोशल मीडिया पोस्ट, पुलिस कैसे लगाती है अपराधी का पता? Today Tech News

कैसे ट्रैक होती है सोशल मीडिया पोस्ट, पुलिस कैसे लगाती है अपराधी का पता? Today Tech News

  • Haryana CircleHaryana Circle
  • April 17, 2026
  • Tech

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • पुलिस ने पाकिस्तान से सोशल मीडिया के ज़रिए भड़काने की कोशिश पकड़ी।
  • स्पेशल सेल्स और AI टूल्स से सोशल मीडिया पर रखी जाती है नज़र।
  • मेटाडेटा, IP एड्रेस और जियोफेंसिंग से पकड़े जाते हैं अपराधी।
  • डिजिटल फॉरेंसिक टूल्स से डिलीट किए गए संदेश भी हो जाते हैं रिकवर।

How Police Track Social Media Post: नोएडा में हुई हिंसा की जांच में जुटी पुलिस को कुछ हैरान कर देने वाली जानकारी मिली है. पुलिस ने दावा किया है कि सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान से हिंसा भड़काने की कोशिश हुई है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पाकिस्तान से चलने वाले अकाउंट्स से ऐसी पोस्ट्स डाली गईं, जिससे लोग भड़क गए और कानून व्यवस्था खराब हुई. अगर इसके तकनीकी पहलू को समझने की कोशिश की जाए तो कई लोगों के मन में यह सवाल आ सकता है कि पुलिस सोशल मीडिया पोस्ट को ट्रैक कैसे करती है. आज हम यही जानेंगे कि पुलिस आखिर सोशल मीडिया पोस्ट को ट्रैक कैसे करती है.

कैसे ट्रैक होती है सोशल मीडिया पोस्ट?

अब अलग-अलग राज्यों की पुलिस के पास स्पेशल सेल्स हैं, जो सोशल मीडिया पर नजर रखती है. इसके अलावा किसी बड़ी घटना के समय पुलिस सोशल मीडिया पर निगरानी और बढ़ा देती है. इसके अलावा अब पुलिस के पास एआई पावर्ड सर्विलांस टूल्स, आईपी ट्रैकिंग और मेटाडेटा एनालिसिस समेत कई तरीके हैं, जिससे भड़काऊ सोशल मीडिया पोस्ट करने वाले यूजर्स की पहचान की जा सकती है. इस पूरी प्रोसेस के कई स्टेप्स हैं.

मॉनिटरिंग से होती है शुरुआत

किसी भी बड़ी घटना के समय पुलिस लगातार पब्लिक पोस्ट्स, हैशटैग और ग्रुप्स आदि को स्कैन करती रहती है. जांच के दौरान अगर पुलिस को जरूरत महसूस होती है तो वो सोशल मीडिया कंपनियों से कानूनी प्रक्रिया के तहत यूजर्स की जानकारी हासिल कर सकती है. 

मेटाडेटा एनालिसिस- जब भी इंटरनेट पर कोई फोटो या कंटेट पोस्ट होता है तो इसके साथ मेटाडेटा भी अपलोड होता है, जिसमें टाइमस्टैंप, डिवाइस इंफोर्मेशन और जियोलोकेशन टैग्स आदि होते हैं. इस मेटाडेटा को एनालाइज कर भी पोस्ट करने वाले की लोकेशन का पता लगाया जा सकता है. 

IP एड्रेस ट्रैकिंग- मेटाडेटा के अलावा पुलिस सोशल मीडिया पोस्ट का IP एड्रेस भी ट्रैक कर सकती है. आसान भाषा में समझें तो IP एड्रेस को इंटरनेट की दुनिया में डिजिटल एड्रेस के तौर पर समझा जा सकता है. इससे डिवाइस की पहचान आसान हो जाती है. 

जियोफेंसिंग डेटा- आजकल कई ऐसे टूल्स मौजूद हैं, जिनकी मदद से ऐप्स से लोकेशन डेटा लिया जा सकता है. इससे पुलिस यह पता लगा सकती है कि किसी टाइम पर किस लोकेशन पर कितने डिवाइस एक्टिव थे. इसके अलावा कई डिजिटल फॉरेंसिक टूल्स भी अवेलेबल हैं, जो किसी संदिग्ध के डिवाइस से सारा डेटा निकाल सकते हैं. इन टूल्स की मदद से डिलीट किए गए मैसेज और पोस्ट आदि को भी रिकवर किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें-

खाने से लेकर टिकट तक सब स्कैन कर लेगा आईफोन, ऐप्पल कर रही है यह तगड़ी तैयारी

[ad_2]
कैसे ट्रैक होती है सोशल मीडिया पोस्ट, पुलिस कैसे लगाती है अपराधी का पता?

Latest Entertainment News अल्लू अर्जुन ने हाईकोर्ट में दायर की याचिका, मेटा-गूगल ने दी सफाई, हटाए आपत्तिजनक कंटेंट
Previous Post Latest Entertainment News अल्लू अर्जुन ने हाईकोर्ट में दायर की याचिका, मेटा-गूगल ने दी सफाई, हटाए आपत्तिजनक कंटेंट
Next Post सोने में आज ₹1748, चांदी में ₹3362 की गिरावट: ईरान जंग से 49 दिन में सोना ₹8 हजार सस्ता, चांदी भी ₹19 हजार नीचे आई Business News & Hub
सोने में आज ₹1748, चांदी में ₹3362 की गिरावट:  ईरान जंग से 49 दिन में सोना ₹8 हजार सस्ता, चांदी भी ₹19 हजार नीचे आई Business News & Hub

Related Posts

Tech Tips: AC टेंपरेचर की इस गलती से बढ़ रहा है आपका बिजली का बिल, बचत के लिए करें ये काम Today Tech News

Tech Tips: AC टेंपरेचर की इस गलती से बढ़ रहा है आपका बिजली का बिल, बचत के लिए करें ये काम Today Tech News

  • April 19, 2026
जापान की अजब-गजब टेक्नोलॉजी! अब इंसानों की भी होगी मशीन में धुलाई, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश Today Tech News

जापान की अजब-गजब टेक्नोलॉजी! अब इंसानों की भी होगी मशीन में धुलाई, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश Today Tech News

  • April 18, 2026
फोन बार-बार हैंग हो रहा है? ये 5 आसान ट्रिक्स अपनाते ही मिनटों में हो जाएगा सुपरफास्ट Today Tech News

फोन बार-बार हैंग हो रहा है? ये 5 आसान ट्रिक्स अपनाते ही मिनटों में हो जाएगा सुपरफास्ट Today Tech News

  • April 18, 2026

Know More

  • Top 10
  • Circle Search
  • Privacy Policy
  • Advertise with Us

Categories

  • Politics
  • World
  • Business
  • Health

Find More

  • FAQ
  • GDPR
  • About Us
  • Contact us

Copyright © 2026 - Haryanacircle.com