कैबिनेट विस्तार: भविष्य में विधायकों को मिलेगी ‘बड़ी जिम्मेदारियां’ : पंजाब के मुख्यमंत्री


चंडीगढ़, चार जुलाई (भाषा) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को संकेत दिया कि आम आदमी पार्टी (आप) के जो विधायक उनके मंत्रिमंडल में जगह नहीं बना सके, उन्हें भविष्य में ‘बड़ी जिम्मेदारियां’ दी जा सकती हैं।

मुख्यमंत्री का यह जवाब तब आया जब पत्रकारों ने सर्वजीत कौर मनुके और बलजिंदर कौर जैसे दो बार के विधायकों के बारे में पूछा जो राज्य मंत्रिमंडल में सोमवार को हुए विस्तार में जगह नहीं बना सके।

मान ने कहा कि पार्टी के सभी 92 विधायक ‘हीरे’ हैं और भविष्य में उन्हें ‘बड़ी जिम्मेदारियां’ दी जाएंगी। वह पहली बार जीते या दूसरी बार इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के लोगों ने ‘आप’ को बड़ी उम्मीदों के साथ सत्ता में चुना है। मैं लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए हर संभव कदम उठाने की कोशिश करूंगा।

.


What do you think?

Yamaha R15 V3S भारत में 1.60 लाख रुपये में लॉन्च, नया मैट ब्लैक कलर मिला

Bhagwant Mann cabinet: भगवंत मान सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार, 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ