केरल के लिए बीजेपी ने जारी की 39 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, CM पिनरई विजयन को कौन देगा चुनौती? Politics & News

[ad_1]

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट भी जारी कर दी है. दूसरी लिस्ट में 39 उम्मीदवारों के नाम हैं. बीजेपी ने इस लिस्ट में केरल सीएम पिनरई विजयन की सीट धर्मदम पर अपने उम्मीदवार की भी घोषणा कर दी है. यहां के रंजीत पिनरई विजयन को चुनौती देंगे. सोमवार को 47 उम्मीदवारों की बीजेपी ने पहली लिस्ट जारी की थी.

केरल में 9 अप्रैल को चुनाव होने हैं और नतीजों की घोषणा 4 मई को की जाएगी. बीजेपी ने गुरुवार (19 मार्च, 2026) को जिन 39 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है, उनमें मिजोरम के पूर्व राज्यपाल कुम्मनम राजशेखरन का भी नाम है. पार्टी ने उन्हें अर्नाकुलम से टिकट दिया है. 

राजशेखरन 2021 के विधानसभा चुनाव में नेमोम सीट से मैदान में थे, लेकिन वह लेफ्ट के उम्मीदवार वी शिवनकुट्टी से हार गए थे. हालांकि, वह काफी कम वोटों से हारे थे. इसके बाद उन्होंने 2019 का लोकसभा चुनाव भी लड़ा. यहां भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा. वह तिरुअनंतपुरम सीट से कांग्रेस सांसद शशि थरूर के खिलाफ मैदान में थे, लेकिन इस चुनाव में उन्हें करीब एक लाख वोटों से हार मिली. 

बिग बॉस मलयालम से चर्चाओं में आए डॉ. रॉबिन राधाकृष्णन का भी नाम लिस्ट में है, बीजेपी ने उन्हें कुंदरा विधानसभा सीट से मैदान में उतारने का फैसला किया है.  कासरगोड़ में बीजेपी की अध्यक्ष अश्विन एमएल कासरगोड़ से चुनाव लड़ेंगी, जबकि एडवोकेट बी गोपालकृष्णन गुरुवयूर से और पीआर शिवाशंकर एर्नाकुलम से मैदान में होंगे. 

बीजेपी की दूसरी लिस्ट में कुल 6 महिला उम्मीदवार हैं, जबकि पहली लिस्ट में 7 महिलाओं के नाम थे. इस तरह अब तक बीजेपी ने केरल के चुनावी मैदान में 13 उम्मीदवारों को उतार दिया है.

 

यह भी पढ़ें:-
BJP Candidates List 2026: असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम, CM हिमंता इस सीट से लड़ेंगे



[ad_2]
केरल के लिए बीजेपी ने जारी की 39 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, CM पिनरई विजयन को कौन देगा चुनौती?