केरल और त्रिपुरा के लिए CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, दे दिए इतने करोड़ रुपये – India TV Hindi Politics & News

[ad_1]

Image Source : PTI
केरल और त्रिपुरा के लिए मोहन यादव ने बढ़ाए मदद के हाथ।

केरल के वायनाड में बीते दिनों भयंकर भूस्खलन यानी लैंडस्लाइड की घटना हुई थी। इसमें 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, वर्तमान में त्रिपुरा भी भारी बाढ़ से जूझ रहा है। अब केरल और त्रिपुरा दोनों ही राज्यों के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मदद के हाथ बढ़ाए हैं। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर मोहन यादव ने केरल और त्रिपुरा के लिए आपदा राहत राशि देने का ऐलान किया है। 

आपदा राहत में 20-20 करोड़ रुपए दिए

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर मध्य प्रदेश सरकर ने त्रिपुरा और केरल की राज्य सरकार को आपदा राहत में 20-20 करोड़ रुपए दिए हैं। सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस बात की जानकारी दी है। सीएम मोदन यादव ने कहा है कि आपदा में बड़े स्तर पर जन-धनहानि होना अत्यंत दुखद है। 

क्या बोले मोहन यादव?

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि देश में मध्यप्रदेश सहित विभिन्न राज्य भीषण वर्षा, बाढ़ एवं भूस्खलन से प्रभावित हैं। पिछले कुछ दिनों में त्रिपुरा व केरल राज्य में भीषण प्राकृतिक आपदा की घटनाएँ हुई हैं; जिसमें बड़े स्तर पर जन-धनहानि होना अत्यंत दुखद है। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर मेरे द्वारा मध्य प्रदेश सरकार की ओर से 20-20 करोड़ रुपए त्रिपुरा और केरल की राज्य सरकारों को भीषण आपदा में राहत प्रदान करने हेतु जारी करने का निर्णय लिया गया है।

मोहन यादव ने आगे कहा कि संकट की इस घड़ी में मध्य प्रदेश सरकार दोनों राज्यों के साथ है, आपदा प्रभावित लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। भगवान श्री कृष्ण से जल्द ही इस संकट को दूर करने की प्रार्थना करता हूं।

ये भी पढ़ें- कंगना रनौत को भारी पड़ा किसान आंदोलन पर बयान, भाजपा ने दिया ये कड़ा निर्देश

राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर साधा निशाना, बोले- अगले प्रधानमंत्री को जाति जनगणना लागू करते देखेंगे

Latest India News



[ad_2]
केरल और त्रिपुरा के लिए CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, दे दिए इतने करोड़ रुपये – India TV Hindi