केंद्रीय मंत्री खट्टर को बधाई देने पहुंचे सिरसा भाजपा नेता: दिल्ली आवास पर की मुलाकात, चांदी निर्मित कमल का फूल किया भेंट – rania News Latest Haryana News

[ad_1]

दिल्ली आवास पर पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात करते हुए सिरसा भाजपा नेता।

हरियाणा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के लोकसभा चुनाव में विजयी होकर केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने की बधाई देने के लिए रानियां के भाजपा नेता दिल्ली आवास पर पहुंचे। कार्यक्रम में रानियां भाजपा नेताओं में वरिष्ठ नेता एवं पूर्व ओएसडी

.

एकजुट होकर करें पार्टी का प्रचार-प्रसार

जिला सिरसा से दिल्ली पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिलकर उन्हें बधाई दी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शॉल गुलदस्ते व चांदी निर्मित कमल का फूल भेंट किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि वे विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर पार्टी का प्रचार प्रसार करें। उन्होंने कहा कि इस बार हरियाणा में भाजपा हैट्रिक लगाएगी। खट्टर ने कहा कि हरियाणा में केंद्र की मदद से अनेकों कल्याणकारी योजनाएं शुरू की जा रही है, जिसका आमजन को लाभ होगा।

सिरसा नेताओं ने रखें अपने विचार

इस मौके पर सिरसा जिला के भाजपा नेताओं ने अपने विचार भी रखें। उन्होंने सिरसा, डबवाली, कालांवाली, ऐलनाबाद व रानियां से चुनावी प्रत्याशियों के नाम की चर्चा की। इस मौके पर रनिया से बलवान जांगड़ा ने अपना रिज्यूम देते हुए दावेदारी प्रस्तुत की। रानियां से बलवान जांगड़ा की दावेदारी जताने पर अन्य कार्यकर्ताओं ने भी सहमति प्रकट की।

[ad_2]

Source link