{“_id”:”68ea367cf3679353870d6267″,”slug”:”video-prime-ministers-live-telecast-was-shown-to-300-farmers-at-krishi-vigyan-kendra-mahendragarh-2025-10-11″,”type”:”video”,”status”:”publish”,”title_hn”:”कृषि विज्ञान केंद्र महेंद्रगढ़ में 300 किसानों को दिखाया गया प्रधानमंत्री का लाइव”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
कृषि विज्ञान केंद्र महेंद्रगढ़ जिलेभर के किसानों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय कृषि विज्ञान परिसर पूसा, न्यू दिल्ली में आयोजित किसानों के लिए पीएम धन-धान्य योजना एवं अन्य लाभकारी योजनाएं जिसमें पशुपालन, मत्स्य पालन एवं कृषि संबंधित सभी जन कल्याण योजनाओं का शुभारंभ का लाइव प्रसारण दिखाया गया।
केवीके के वैज्ञानिकों ने किसानों को विभिन्न योजनाओं एवं उनका लाभ लेने की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। साथ ही कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से प्राकृतिक खेती, तथा रबी फसलों की उन्नत किस्मों, बीज उपचार एवं सभी कृषि क्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ संयोजक डॉ. जयलाल यादव ने किसानों का स्वागत एवं आभार प्रकट किया तथा भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा कृषि संबंधित सभी योजनाओं की जानकारी दी।
केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार ढिल्लों, डॉ. नरेंद्र यादव, डॉ. राजपाल यादव एवं गृहविज्ञान विशेषज्ञा के रूप में डॉ. पूनम यादव ने अपने-अपने विषयों से संबंधित बारीकियों से अवगत कराया।
[ad_2]
कृषि विज्ञान केंद्र महेंद्रगढ़ में 300 किसानों को दिखाया गया प्रधानमंत्री का लाइव