in

कुरुक्षेत्र: सीएम सैनी ने आंगनवाड़ी केंद्रों का किया लोकार्पण Latest Haryana News

कुरुक्षेत्र: सीएम सैनी ने आंगनवाड़ी केंद्रों का किया लोकार्पण Latest Haryana News

[ad_1]


कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में पोषण माह की आठवीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि स्वस्थ नारी सशक्त परिवार देश का आधार है। महिलाओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना समाज को मजबूत करने के लिए आवश्यक है। इस दिशा में राज्य सरकार बच्चों, किशोरियों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा से जुड़ी सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 15 करोड़ रुपये की लागत से नवीनीकृत 500 आंगनवाड़ी भवनों का लोकार्पण और 9 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 64 नए आंगनवाड़ी केंद्रों का उद्घाटन किया। उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन किया, पोषण कैलेंडर का अनावरण किया और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2018 से पूरे देश में पोषण माह का आयोजन किया जा रहा है। परिवार के प्रति समर्पण के कारण महिलाएं अक्सर अपनी सेहत की अनदेखी कर देती हैं। इसे ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी है। इस अभियान का लक्ष्य 6 वर्ष तक के बच्चों, किशोरियों, गर्भवती और धात्री माताओं के पोषण स्तर में सुधार करना है।उन्होंने बताया कि हरियाणा देश का पहला राज्य है जिसने कामकाजी महिलाओं के छोटे बच्चों की देखभाल के लिए विस्तृत क्रेच नीति लागू की है।

[ad_2]
कुरुक्षेत्र: सीएम सैनी ने आंगनवाड़ी केंद्रों का किया लोकार्पण

Gurugram News: संस्कृति, अध्यात्म और कला का संगम बने दुर्गा पूजा पंडाल  Latest Haryana News

Gurugram News: संस्कृति, अध्यात्म और कला का संगम बने दुर्गा पूजा पंडाल Latest Haryana News

एशिया कप में फील्डिंग में चमके ये 5 खिलाड़ी, भारत के 2 सितारे भी लिस्ट में शामिल Today Sports News

एशिया कप में फील्डिंग में चमके ये 5 खिलाड़ी, भारत के 2 सितारे भी लिस्ट में शामिल Today Sports News