{“_id”:”69368a6ddbcb18066000e17c”,”slug”:”video-government-doctors-go-on-strike-2025-12-08″,”type”:”video”,”status”:”publish”,”title_hn”:”कुरुक्षेत्र: सरकारी चिकित्सक हड़ताल पर उतरे, स्वास्थ्य सेवाएं हुईं प्रभावित”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
जिलेभर में लंबित मांगों को लेकर शनिवार को सरकारी चिकित्सकों की हड़ताल के चलते स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रही। सुबह जिला नागरिक अस्पताल में ओपीडी कुछ समय के लिए बाधित रही, जिससे मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी। स्थिति को संभालने के लिए अस्पताल प्रशासन ने आदेश मेडिकल कॉलेज से 104 चिकित्सकों की डयूटी लगाई। चिकित्सकों ने सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू रूप से संचालित किया। हालांकि, हड़ताल के कारण ऑपरेशन संबंधी मरीजों को सबसे अधिक दिक्कत हुई, क्योंकि दिनभर सर्जरी नहीं हो सकी। जिला अस्पताल के 25 चिकित्सक हड़ताल पर रहे, जबकि तैनात कंसल्टेंट डॉक्टरों ने ओपीडी में अपनी सेवाएं जारी रखी।
हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विस एसोसिएशन के जिला प्रधान डॉ. तेजेंद्र चौहान ने बताया कि सरकार ने डायरेक्ट एसएमओ भर्ती बंद करने और प्रमोशन के आधार पर पद भरने का वादा किया था, लेकिन नियमों में कोई बदलाव नहीं हुआ। साथ ही डॉक्टरों को केंद्र के समान चार एसीपी देने का निर्णय भी लागू नहीं किया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि 9 दिसंबर को सभी सेवाएं बंद रहेंगी और मांगें पूरी न होने पर 10 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू होगी।
[ad_2]
कुरुक्षेत्र: सरकारी चिकित्सक हड़ताल पर उतरे, स्वास्थ्य सेवाएं हुईं प्रभावित