[ad_1]
देर रात गांव मलकपुर के रुमल सिंह की हत्या को लेकर परिजन भड़क गए और नेशनल हाईवे 152 को जाम कर दिया। मृतक के परिजनों हत्या के आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।
जाम की सूचना मिलते ही डीएसपी पिहोवा निर्मल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को मनाने का प्रयास किया। फिलहाल परिजन अपनी मांग पर अड़े हैं।
बता दें कि रुमल सिंह की देर रात उस समय हत्या कर दी गई थी जब वह बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था। वह पिहोवा अनाज मंडी में एक आढ़ती के पास काम करता था। हालांकि पुलिस ने रात को ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी लेकिन जैसे ही परिजनों ने हाईवे जाम किया तो सीआईए को भी इस मामले की जांच में लगा दिया गया है। फिलहाल आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। करीब 35 वर्षीय रुमल के चार बच्चे हैं और वही एकमात्र पूरे परिवार का सहारा था।
[ad_2]
कुरुक्षेत्र: रुमल सिंह हत्याकांड में परिजनों ने जाम किया नेशनल हाईवे



