[ad_1]
भगवान श्रीराम के आदर्श हमारे जीवन को सही दिशा देते हैं। रामायण हमें यह सिखाती है कि धैर्य, मर्यादा, भाईचारे और सच्चाई के रास्ते पर चलकर ही जीवन में सफलता प्राप्त की जा सकती है। आज के इस पावन पर्व पर हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि अपने जीवन से बुराइयों को दूर करेंगे और समाज में अच्छाई, भाईचारे व प्रेम का संदेश फैलाएंगे। ये विचार मुख्यमंत्री नायब सैनी ने व्यक्त किए।
वे वीरवार को ठाकुरी देवी स्कूल लाडवा के सामने श्रीराम हनुमान रामलीला समिति द्वारा आयोजित रामलीला मंचन में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। समिति के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया और गदा भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने श्रीराम की महाआरती की और समिति को 11 लाख रुपए देने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने नागरिकों को विजयी दशमी, महात्मा गांधी जयंती, लाल बहादुर शास्त्री जयंती के साथ राष्टï्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज का दिन अत्यंत विशेष है, क्योंकि यह पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। दशहरे का संदेश है कि चाहे बुराई कितनी भी बड़ी क्यों न हो, अंतत: उसका नाश निश्चित है और सत्य व धर्म की हमेशा जीत होती है। प्रदेश सरकार भी श्रीराम के आदर्शों पर चलकर सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की भावना के साथ विकास कार्य करवा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले नौ दिनों से ठाकुरी देवी स्कूल के सामने भव्य रामलीला मंचन किया जा रहा है। आज शहर में भव्य शोभायात्रा निकालने के बाद रामकुंडी में शिवाला रामकुंडी पर दशहरा पर्व मनाया जा रहा है। उन्होंनेे कहा कि तीन अक्टूबर को केडीबी मेला ग्राउंड में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह नए अपराधिक कानूनी के साकारात्मक परिणामों पर आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। अंग्रेजों के समय से कानून अभी तक देश में चले आ रहे थे। जिन्हें समाप्त करके देश के नए कानून लागू किए हैं। देश में सबसे पहले लागू करने वाला हरियाणा प्रदेश है। उन्होंने नागरिकों को इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए निमंत्रण भी दिया।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष शिव गुप्ता, मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र दबखेड़ा, डॉ. अशोक निर्मल, सुशील गर्ग, जोगध्यान, कुश गर्ग, घनश्याम कंबोज, प्रधान राजेश वर्मा, हेमंत सैनी, नरेश गर्ग, अनिल मलिक, राकेश गर्ग, विपिन कम्बोज, अमित सिंहल, इशू कंबोज, रणित कम्बोज, देवराज राजू, सोमनाथ सोमी, राजेश अरोड़ा, पंकज, विपिन शर्मा, राकेश कंबोज, सुमित सिंहल, योगेंद्र कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
[ad_2]
कुरुक्षेत्र: रामायण हमें सिखाती है धैर्य, मर्यादा, भाईचारे व सच्चाई के रास्ते पर चलना : सीएम नायब सैनी

