[ad_1]
हरियाणा के अंबाला जिले के हितेश ढिल्लों ने बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में मिस्टर चंडीगढ़ का खिताब हासिल किया। इंडियन बॉडी बिल्डर्स फेडरेशन की 14वीं मिस्टर चंडीगढ़ बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में उसने जूनियर विंग (55-60 किलो कैटेगरी) में पहला स्थान लिया। यह चैंपियनशिप चंडीगढ़ के सेक्टर-32 के एसडी कॉलेज में 9 मार्च को हुई। आज कुरुक्षेत्र के सेक्टर-3 में हितेश का जोरदार स्वागत किया गया। हितेश के परिवार, रिश्तेदार और दोस्तों ने उसकी मेहनत की खूब तारीफ की और मिस्टर चंडीगढ़ बनने पर बधाई दी। हितेश ने इस खिताब को अपने जिम कोच प्रवीण दलाल और परिवार को समर्पित किया। बचपन से फिटनेस का शौक हितेश ने बताया कि उसे बचपन से फिटनेस और खेलों का शौक रहा है। उसे अपने चाचा से बॉडी बिल्डिंग में जाने का मोटिवेशन मिला, लेकिन घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने से चाचा खुद इस फील्ड में आगे नहीं बढ़ सके। हालांकि चाचा ने उनको आगे बढ़ने में काफी मदद की और उसने जिम ट्रेनिंग और बॉडी बिल्डिंग शुरू कर दी। मिस्टर अंबाला और हरियाणा का खिताब भी जीता उसकी कड़ी मेहनत, सख्त अनुशासन और रेगुलर प्रैक्टिस से शरीर तेजी से डेवलप हुआ। जिम कोच प्रवीण दलाल के गाइडेंस में उनकी अच्छी तैयारी हुई। कोच और उनके चाचा ने उसे बॉडीबिल्डिंग में जाने के लिए तैयार किया। उनकी बदौलत साल 2024 में उनको मिस्टर अंबाला और हरियाणा में दूसरा स्थान मिला। इंटरनेशनल कॉम्पिटिशन का सपना हितेश ने कहा कि कड़ी मेहनत, लगन, आत्मविश्वास और अपने काम के लिए जुनून हमें आगे ले जाता है। उनका अगला टारगेट मिस्टर नॉर्दर्न इंडिया, फिर नेशनल और इंटरनेशनल लेवल की बॉडी बिल्डिंग कॉम्पिटिशन में खेलना है। इसके लिए जमकर प्रेक्टिस करनी होगी। उनका इरादा अपने गांव गरनाला का नाम इंटरनेशनल लेवल तक लेकर जाने का है।
[ad_2]
कुरुक्षेत्र में मिस्टर चंडीगढ़ का जोरदार स्वागत: हितेश बोले- इंटरनेशनल कॉम्पिटिशन अगला टारगेट, काम के प्रति जुनून से मिली सफलता – Kurukshetra News

