in

कुरुक्षेत्र में पति की तीसरी शादी, पत्नी ने किया सुसाइड: 15 दिन पहले मायके में छोड़ा, लगाया फंदा; 6 महीने पहले हुई दूसरी मैरिज – Kurukshetra News Chandigarh News Updates

कुरुक्षेत्र में पति की तीसरी शादी, पत्नी ने किया सुसाइड:  15 दिन पहले मायके में छोड़ा, लगाया फंदा; 6 महीने पहले हुई दूसरी मैरिज – Kurukshetra News Chandigarh News Updates

[ad_1]

कुरुक्षेत्र में पति की तीसरी शादी से आहत होकर एक महिला ने चुन्नी के साथ फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना से पहले महिला ने अपने पति के साथ फोन पर बातचीत थी। करीब 15 दिन पहले आरोपी अपनी पत्नी को उसके मायके छोड़ गया था। घटना 7 जून की है। 6 महीने पहले ही द

.

उमरी गांव की रहने वाली कमला देवी के मुताबिक, 24 जनवरी को उसकी बेटी पूजा (28) की शादी चंडीगढ़ के रहने वाले राजकुमार के साथ हुई थी। राजकुमार लगातार उसकी बेटी को छोड़कर किसी दूसरी महिला से शादी करने के लिए टॉर्चर कर रहा था। 26 मई को राजकुमार उसकी बेटी पूजा को उनके घर के बाहर छोड़कर चला गया।

8 जून को शादी होनी थी

इस वजह से उसकी बेटी काफी परेशान थी। 7 जून की सुबह पूरा परिवार शाहाबाद में अपनी रिश्तेदारी में भंडारे में जाने की तैयारी कर रहे थे। इस दौरान पूजा को उसके पति के 8 जून को किसी अन्य महिला से शादी किए जाने की सूचना मिली। उसने अपने पति को फोन किया, जिसके बाद पूजा ने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया।

चुन्नी से लगाया फंदा

उन्होंने पूजा से दरवाजा खुलवाने की काफी कोशिश की, मगर उसने दरवाजा नहीं खोला। तब उन्होंने दरवाजा खोला तो पूजा ने चुन्नी के साथ पंखे पर फंदा लगाया हुआ था। उन्होंने तुरंत पूजा को नीचे उतारा और उसे LNJP अस्पताल पहुंचाया। यहां से पूजा को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया। 8 जून की रात को पूजा ने इलाज के दौरान दम तोड़ा दिया।

पुलिस ने परिजनों को सौंपा शव

थाना सदर थानेसर के SHO बलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक महिला की मां की शिकायत पर आरोपी राजकुमार के खिलाफ FIR दर्ज की है। आज चंडीगढ़ में पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। घटना के बाद आरोपी फरार चल रहा है। जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

जनवरी में हुई थी शादी

करीब 11 साल पहले मृतका पूजा की पहली शादी बनूड़ पंजाब में हुई थी। कुछ महीने पहले उसके पहले पति की डेथ हो गई थी। अब जनवरी में पूजा की दूसरी शादी राजकुमार के साथ की थी। ये राजकुमार की भी दूसरी शादी थी। परिजनों ने आरोप लगाया कि राजकुमार अपनी पत्नी पूजा को छोड़कर तीसरी शादी कर रहा था। इससे आहत होकर पूजा ने सुसाइड कर लिया।

[ad_2]
कुरुक्षेत्र में पति की तीसरी शादी, पत्नी ने किया सुसाइड: 15 दिन पहले मायके में छोड़ा, लगाया फंदा; 6 महीने पहले हुई दूसरी मैरिज – Kurukshetra News

रोहित शर्मा की ODI रिटायरमेंट! BCCI ने नहीं सोचा था ऐसा कुछ हो जाएगा; हैरान कर देने वाला खुलासा Today Sports News

रोहित शर्मा की ODI रिटायरमेंट! BCCI ने नहीं सोचा था ऐसा कुछ हो जाएगा; हैरान कर देने वाला खुलासा Today Sports News

धूप में रहकर हो गई टैनिंग तो घर में रखी ये चीजें आएंगी काम, काले धब्बे होंगे दूर Health Updates

धूप में रहकर हो गई टैनिंग तो घर में रखी ये चीजें आएंगी काम, काले धब्बे होंगे दूर Health Updates