कुरुक्षेत्र में पंजाब के प्रॉपर्टी डीलर पर फायरिंग: पैर में 2 गोलियां मारी, प्लॉट को लेकर कहासुनी हुई थी; आरोपी पूर्व कृषि मंत्री का बेटा – Kurukshetra News Chandigarh News Updates

[ad_1]


हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पंजाब से आए प्रॉपर्टी डीलर पर फायरिंग कर दी गई। वो पटियाला से एक कंस्ट्रक्शन साइट पर विसिट करने आए थे, तभी कहासुनी के बाद आरोपी ने उनपर 2 राउंड फायर कर दिया। गोलियां उनके पैरों में लगी, जिससे वो वहीं गिर पड़े। उनके साथ आए दोस्त उन्हें तुरंत पिहोवा के प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज चल रहा है। उधर, फायरिंग का आरोप हरियाणा के पूर्व कृषि मंत्री जसविंदर सिंह संधू के बेटे गगनजोत संधू पर लगा है। उधर, मामले की जानकारी मिलते ही SHO थाना सदर सतीश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि फायरिंग की सूचना मिली है और पुलिस जांच के बाद पीड़ित के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। अब सिलसिलेवार जानिए पूरा मामला… इस कारण संदीप पर की फायरिंग पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे-152 के पास पूर्व मंत्री जसविंदर सिंह ने एक फार्म हाउस खरीदा था। जसविंदर सिंह का 2019 में निधन हो गया। इसके बाद पूरी जमीन का उनके तीनों बेटों में बंटवारा हुआ। आरोपी गगनजोत का दावा है कि उसके हिस्से की कुछ जमीन पर घायल संदीप सिंह ने कब्जा कर लिया। इसे लेकर ही गगनजोत ने जमीन पर निर्माण न करने की धमकी दी। आरोपी के भाई से खरीदी जमीन घायल संदीप ने बताया कि उन्होंने आरोपी गगनजोत के भाई हरकीरत संधू से जमीन खरीदी है। वो 2 दिन पहले ही गांव में आये थे। SHO बोले- पीड़ित के बयान के बाद कार्रवाई होगी उधर, SHO सतीश कुमार ने बताया कि घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम को बुलाकर पुलिस ने सैंपल इकट्ठा करवाए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

[ad_2]
कुरुक्षेत्र में पंजाब के प्रॉपर्टी डीलर पर फायरिंग: पैर में 2 गोलियां मारी, प्लॉट को लेकर कहासुनी हुई थी; आरोपी पूर्व कृषि मंत्री का बेटा – Kurukshetra News