in

कुरुक्षेत्र में चंडीगढ़ की महिला का पर्स छीना: बाइक पर आए 2 बदमाश, इंटरव्यू देने आई, बस का इंतजार कर रही थी – Kurukshetra News Chandigarh News Updates

कुरुक्षेत्र में चंडीगढ़ की महिला का पर्स छीना:  बाइक पर आए 2 बदमाश, इंटरव्यू देने आई, बस का इंतजार कर रही थी – Kurukshetra News Chandigarh News Updates

[ad_1]

घटना के बारे में जानकारी देती निशा।

कुरुक्षेत्र के शाहबाद में दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे-44 पर बाइक सवार दो झपटमारों ने महिला का पर्स छीन लिया और फरार हो गए। महिला चंडीगढ़ जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। महिला के पर्स में उसका मोबाइल, जेवर और डॉक्यूमेंट थे। घटना शाम करीब साढ़े 4 चा

.

चंडीगढ़ की रहने वाली निशा के मुताबिक, वह करनाल के अधोया गांव की रहने वाली है। उसके पति की चंडीगढ़ में जॉब है, इसलिए वह उनके साथ चंडीगढ़ में रहती है। आज वो करनाल से शाहबाद में जॉब के लिए इंटरव्यू देने आई थी। इंटरव्यू देने के बाद उसे चंडीगढ़ जाना था।

बस के इंतजार में थी

वह चंडीगढ़ की बस पकड़ने के लिए शाहबाद बस स्टैंड के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान बाइक पर 2 युवक आए और उसके हाथ से पर्स छीनकर फरार हो गए। उसके पर्स में उसका मंगलसूत्र, डेढ़ हजार रुपए, मोबाइल और डॉक्यूमेंट थे। झपटमारी के बाद आरोपी बराड़ा रोड की तरफ भाग गए।

पुलिस को दी सूचना

उसने आरोपियों को पकड़ने के लिए काफी शोर भी मचाया, मगर उसे मदद नहीं मिल सकी। उसने किसी से फोन लेकर पुलिस को मामले की सूचना दी । उसने अपने मोबाइल नंबर पर भी कॉल किया था, मगर उसका फोन बंद आ रहा है। घटना के बाद महिला काफी घबरा गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

[ad_2]
कुरुक्षेत्र में चंडीगढ़ की महिला का पर्स छीना: बाइक पर आए 2 बदमाश, इंटरव्यू देने आई, बस का इंतजार कर रही थी – Kurukshetra News

Uncertainty continues around Pakistan’s participation in Asia Cup hockey Today Sports News

Uncertainty continues around Pakistan’s participation in Asia Cup hockey Today Sports News

टाटा स्टील को टैक्स डिपार्टमेंट से ₹1,007 करोड़ का नोटिस:  इनपुट टैक्स क्रेडिट के गलत इस्तेमाल का आरोप, कंपनी ने कहा- यह नोटिस बेबुनियाद Business News & Hub

टाटा स्टील को टैक्स डिपार्टमेंट से ₹1,007 करोड़ का नोटिस: इनपुट टैक्स क्रेडिट के गलत इस्तेमाल का आरोप, कंपनी ने कहा- यह नोटिस बेबुनियाद Business News & Hub