in

कुरुक्षेत्र: धुंध के असर से देरी से पहुंची कई ट्रेनें, यात्री हुए परेशान Latest Haryana News

कुरुक्षेत्र: धुंध के असर से देरी से पहुंची कई ट्रेनें, यात्री हुए परेशान Latest Haryana News

[ad_1]


धुंध का असर रेल यातायात पर साफ दिखाई दिया। बुधवार को धुंध के कारण कई प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी देरी से स्टेशन पर पहुंचीं, जिससे यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा। सुबह से ही दृश्यता कम होने के कारण ट्रेनों की रफ्तार नियंत्रित रखनी पड़ी, जिसका सीधा असर परिचालन पर पड़ा।

11078 झेलम एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय 07:25 बजे के बजाय 08:05 बजे पहुंची, जिससे यह ट्रेन करीब 40 मिनट लेट रही। वहीं 14508 फाजिल्का-दिल्ली एक्सप्रेस सबसे अधिक प्रभावित रही, जो 09:35 बजे की जगह 12:15 बजे स्टेशन पर पहुंची। इस ट्रेन के यात्रियों को करीब दो घंटे 40 मिनट की देरी झेलनी पड़ी। वहीं 14680 अमृतसर-दिल्ली एक्सप्रेस 11:20 बजे के बजाय 12:05 बजे पहुंची और करीब 45 मिनट लेट रही तथा 22430 पठानकोट-दिल्ली एक्सप्रेस भी धुंध की चपेट में रही, जो 14:20 बजे की बजाय 15:40 बजे आई, यानी करीब 1 घंटा 20 मिनट की देरी से यह ट्रेन स्टेशन पर पहुंची।

11841 खजुराहो-कुरुक्षेत्र एक्सप्रेस दोपहर 15:55 बजे स्टेशन पहुंची, जबकि धुंध के कारण इसके संचालन में भी विलंब देखा गया। 11842 कुरुक्षेत्र-खजुराहो एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय 15:10 बजे के बजाय 16:55 बजे चली, जिससे यह ट्रेन करीब 1 घंटा 45 मिनट लेट रही।गीता जयंती एक्सप्रेस सहित कईं अन्य ट्रेनें भी देरी से पहुंचीं। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों की गति कम रखी गई। मौसम साफ होते ही परिचालन सामान्य हो गया।

[ad_2]
कुरुक्षेत्र: धुंध के असर से देरी से पहुंची कई ट्रेनें, यात्री हुए परेशान

कुरुक्षेत्र में कड़ाके की ठंड के बीच गहरी धुंध ने बढ़ाई मुश्किलें, रेंग-रेंग कर चल रहे वाहन Latest Haryana News

कुरुक्षेत्र में कड़ाके की ठंड के बीच गहरी धुंध ने बढ़ाई मुश्किलें, रेंग-रेंग कर चल रहे वाहन Latest Haryana News

अंबाला: होमगार्ड जवान को हाइड्रा ने मारी टक्कर, हुआ घायल Latest Haryana News

अंबाला: होमगार्ड जवान को हाइड्रा ने मारी टक्कर, हुआ घायल Latest Haryana News