[ad_1]
जाट धर्मशाला कुरुक्षेत्र में आज एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन संस्था के प्रधान डॉ. कृष्ण श्योकंद के नेतृत्व में किया गया। इसमें कुरुक्षेत्र को विश्व स्तर पर पर्यटन एवं धार्मिक राजधानी बनाने की मांग उठाई गई।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए डॉ. श्योकंद ने कहा कि जिस प्रकार से कुरुक्षेत्र की पहचान गीता भूमि से है, उसी आधार पर इसे विश्वस्तरीय पहचान प्राप्त है। बावजूद इसके, भारत के अन्य धार्मिक शहरों की तुलना में कुरुक्षेत्र अभी भी पिछड़ा हुआ नज़र आता है।
उन्होंने बताया कि इस मुद्दे को और मज़बूती से उठाने के लिए आगामी 31 अगस्त को धर्मशाला में कुरुक्षेत्र की सभी धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं की संयुक्त बैठक बुलाई गई है, ताकि राज्य और केंद्र सरकार के समक्ष अपनी आवाज़ बुलंद की जा सके। उनहोंने शहर की सभी सस्थाओं सिविल सोसाइटी प्रबुद्ध लोगों शहर का विकास चाहने वाले सभी जनों से 31अगस्त को होने वाली इस बैठक मे भाग लेने की अपील की उनहोंने कहा की सभी से विचार विमर्श करके एक मजबूत संगठन बना कर इस आवाज को बुलंद किया जा सके।
[ad_2]
कुरुक्षेत्र को बनाया जाए पर्यटक व धार्मिक राजधानी : डॉ. कृष्ण श्योकंद


