[ad_1]
हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के युवक की अमेरिका में एक्सीडेंट में मौत हो गई। युवक 6 महीने पहले ही अमेरिका पहुंचा था। चार दिन पहले युवक की मौत हुई और अगले दिन परिजनों को उसकी मौत की सूचना मिली थी।
.
कुरुक्षेत्र के ठसका मीरांजी गांव निवासी 31 वर्षीय कृष्ण कुमार 2 बहनों का इकलौता भाई था। कृष्ण करीब 8 महीने पहले कनाडा गया था। यहां 2 महीने रहने के बाद वह कृष्ण अमेरिका के पेंसिल्वेनिया शहर आ गया था। इस शहर के नजदीक ही कृष्ण की बुआ का बेटा और जीजा रहते हैं। उन्होंने ही कृष्ण को अपने पास बुलाया था।
शोकाकुल परिजन
28 की रात हुआ हादसा
कृष्ण कुमार के चचेरे भाई मोहित सैनी ने बताया कि कृष्ण रेस्टोरेंट में कुकिंग का काम करता था। 28 जनवरी को कृष्ण अपना काम निपटाकर अपने दोस्त के साथ गाड़ी में बैठकर घर लौट रहा था। इस दौरान उनका ट्रक के साथ एक्सीडेंट हो गया था, जिसमें कृष्ण कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।
मोहित सैनी ने बताया कि अगले दिन 29 जनवरी को उनको कृष्ण की मौत की सूचना मिली थी। इस सूचना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। उधर, कृष्ण के माता-पिता व पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। कृष्ण की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
12 साल साल पहले हुई थी शादी
कृष्ण कुमार कर्ज लेकर कनाडा गया था। वह अपने परिवार में इकलौता कमाने वाला था। कृष्ण के पिता हरि सिंह पैरालाइज्ड है। करीब 12 साल पहले पीपली की रहने वाली सुनीता के साथ कृष्ण कुमार की शादी हुई थी। शादी के बाद उनके पास 10 साल का बेटा प्रतीक और 3 साल का बेटा हर्षित है।

हादसे में ट्रक से टकराई कार
शव भारत लाने की गुहार लगा रहा परिवार
परिवार के सदस्य कृष्ण कुमार के पार्थिव शरीर को भारत लाने की गुहार सरकार से लगा रहे हैं, ताकि उनका अंतिम संस्कार किया जा सके। उन्होंने समाजसेवी संगठनों से भी मदद की अपील की है। अमेरिका से कृष्ण के रिश्तेदार शव भारत भेजने की प्रक्रिया कर रहे हैं।
गांव की बेटी का पिछले महीने हुआ था मर्डर
बता दें कि, पिछले महीने ही ठसका मीरांजी की रहने वाली 23 साल की सिमरन का कनाडा में मर्डर हो गया था। आर्थिक तंगी की वजह से सिमरन का शव गांव नहीं लाया जा सका था। तब घरवालों ने वीडियो कॉल के जरिए कनाडा में ही उसका अंतिम संस्कार करवा दिया था।
[ad_2]
कुरुक्षेत्र के युवक की अमेरिका में मौत: ट्रक से टकराई गाड़ी, 8 महीने पहले गया विदेश, दो बच्चों का पिता था – Kurukshetra News

