{“_id”:”68fa596e43bdb84cda0c0159″,”slug”:”video-anti-corruption-bureau-team-action-against-sho-2025-10-23″,”type”:”video”,”status”:”publish”,”title_hn”:”कुरुक्षेत्र: एंटी क्रप्शन ब्यूरो की टीम ने की कार्रवाई, रिश्वत के साथ थाना प्रभारी को किया गिरफ्तार”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
एंटी क्रप्शन ब्यूरो की टीम ने देर शाम वीरवार को थाना शहर थानेसर के प्रभारी पीएसआई विनय कुमार को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।
एसीबी निरीक्षक राकेश कुमार के अनुसार पंचकूला स्थित टोल-फ्री नंबर पर शिकायतकर्ता अनिल कुमार ने सूचना दी कि थाना प्रभारी उनके रिश्तेदारों को सिविल मामले में अदालत से नोटिस जारी होने के बाद गिरफ्तारी की धमकी दे रहे हैं। इसके एवज में उसने पांच लाख रुपये की मांग की, जिसमें से तीन लाख रुपये पहले ही ले चुका है। शिकायत मिलते ही कंट्रोल रूम ने जिला विजिलेंस टीम को अलर्ट किया। टीम ने शिकायतकर्ता से संपर्क कर योजना बनाई।
शिकायकर्ता अनिल ने टीम को बताया कि आरोपी थाना प्रभारी सिल्वर सिटी के रहने वाले उनके रिश्तेदार सागर से रिश्वत की मांग कर रहा था। सागर के विदेश में होने के चलते आरोपी थाना प्रभारी ने उसे कहा कि वह उसकी जगह उनके परिवार वालों को मामले में फंसाकर गिरफ्तार कर लेगा।
[ad_2]
कुरुक्षेत्र: एंटी क्रप्शन ब्यूरो की टीम ने की कार्रवाई, रिश्वत के साथ थाना प्रभारी को किया गिरफ्तार