in

कुरुक्षेत्र: अब पर्यटकों को मिल पाएगी धर्मनगरी की महत्ता व तीर्थ एवं पर्यटन स्थलों की जानकारी Latest Haryana News

कुरुक्षेत्र: अब पर्यटकों को मिल पाएगी धर्मनगरी की महत्ता व तीर्थ एवं पर्यटन स्थलों की जानकारी Latest Haryana News

[ad_1]


धर्मनगरी आने वाले पर्यटकों को अब यहां की महत्ता के साथ-साथ तीर्थ एवं पर्यटन स्थलों की भी स्टीक जानकारी मिल सकेगी। इसके लिए ब्रह्मसरोवर के अर्जुन चौक पर सूचना केंद्र शुरू किया गया है। करीब चार साल से बंद पड़े इस केंद्र को फिर से सुचारू किया गया है, जिसका उद्घाटन जिला उपायुक्त नेहा सिंह ने किया।

केंद्र में न केवल जानकारी मिलेगी बल्कि यहीं पर पर्यटकों व श्रद्वालुओं को कुरुक्षेत्र के तीर्थों का जल, छोटी पुस्तिका के रूप में गीता, तीर्थों व पर्यटन स्थलों की जानकारी युक्त पुस्तक व खाने-पीने का सामान भी मिलेगा। यहीं नहीं इस केंद्र पर गाइड भी तैनात किए जाएंगे, जो पर्यटकों व तीर्थ यात्रियों को स्टीक जानकारी देंगे। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की ओर से गाइड का कोर्स करवाया जा रहा है, जिसके पहले बैच में 25 लोग शामिल हैं। तीन माह का यह कोर्स पूरा होते ही इनमें से सफल रहने वाले लोगों को यहां गाइड के तौर पर तैनात कर दिया जाएगा। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सीईओ पंकज सेतिया ने कहा कि अब ज्योतिसर में भी सूचना केंद्र सुचारू किया जाएगा, जिसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। वहीं जिला उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि ये सूचना केंद्र कुरुक्षेत्र को धार्मिंक व पर्यटन की दृष्टि से आगे बढ़ाने में कारगर साबित होंगे। इस दौरान केडीबी के मानद सचिव रहे उपेंद्र सिंघल, सदस्य अशोक रोशा, श्रीकृष्ण संग्रहालय के प्रभारी बलवान सिंह, पुरातत्ववेता राजेंद्र सिंह राणा सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

[ad_2]
कुरुक्षेत्र: अब पर्यटकों को मिल पाएगी धर्मनगरी की महत्ता व तीर्थ एवं पर्यटन स्थलों की जानकारी

Kurukshetra News: मन की बात कार्यक्रम ने देश को दी सकारात्मक दिशा Latest Haryana News

Kurukshetra News: मन की बात कार्यक्रम ने देश को दी सकारात्मक दिशा Latest Haryana News

Rohtak News: पीएमश्री व मॉडल स्कूलों में नियुक्ति लिए 2050 शिक्षकों की परीक्षा आज  Latest Haryana News

Rohtak News: पीएमश्री व मॉडल स्कूलों में नियुक्ति लिए 2050 शिक्षकों की परीक्षा आज Latest Haryana News