कुरुक्षेत्र: अतिक्रमण पर चला नगर प्रशासन का बुलडोजर, लोगों में मचा हड़कंप Latest Haryana News

[ad_1]


शहर के गांधी नगर में सोमवार को उस समय लोगों में हड़कंप सा मच गया जब नगर प्रशासन का बुलडोजर चला। नगर परिषद का अमला भारी पुलिस बल के साथ पहुंचा और अतिक्रमण पर कार्रवाई की। हालांकि इस दौरान कोई विराध नहीं हुआ लेकिन लोग टूटते निर्माण को देख सहमे रहे तो सामान भी समेटते दिखाई दिए।

परिषद सचिव अरविंद कुमार के नेतृत्व में सुबह ही नगर प्रशासन का अमला कॉलोनी में पहुंचा। जहां गली नंबर दो व शमशान वाली सड़क पर जेसीबी के जरिए अतिक्रमण हटाए। इस दौरान बड़ी संख्या में कॉलोनी के लोग जमा हो गए तो वहीं संबंधित लोगों के चेहरे पर बेबसी दिखाई दी।

सचिव का कहना था कि यहां लोगों द्वारा किए गए अतिक्रमण के चलते न गली व नालियों की समुचित सफाई हो पाती थी और न ही वाहनों का गुजरना सुरक्षित था। ऐसे में संबंधित लोगों को नोटिस भी दिया गया कि खुद ही अतिक्रण हटा लें लेकिन किसी ने भी अतिक्रमण नहीं हटाया, जिसके चलते नगर प्रशासन को यह कार्रवाई करनी पड़ी। इस दौरान अधिकतर लोगों ने अपना सामान तोड़फोड़ से पहले ही समेट लिया था और कार्रवाई पुलिस बल की मौजूदगी में शांतिपूर्ण रही। उन्होंने इस दौरान लोगों को भी समझाया कि कहीं पर भी अतिक्रमण न किया जाए। ऐसा होने पर दूसरे लोगों को असुविधा होती है। इस अतिक्रमण को लेकर भी नगर प्रशासन के पास लगातार शिकायतें आ रही थी, जिसके चलते यह कदम उठाया गया है।

[ad_2]
कुरुक्षेत्र: अतिक्रमण पर चला नगर प्रशासन का बुलडोजर, लोगों में मचा हड़कंप