in

कुरुक्षेत्र: अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी का भंडाफोड़, 11 आरोपी गिरफ्तार Latest Haryana News

कुरुक्षेत्र: अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी का भंडाफोड़, 11 आरोपी गिरफ्तार Latest Haryana News

[ad_1]


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतीक गहलोत व जिला पुलिस की साइबर क्राइम थाना की टीम ने के शुक्रवार देर रात लाडवा में दबिश देकर अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी के गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से करीब 50 हाई-टेक कंप्यूटर बरामद किए गए।

तीन स्तर पर चलता था गिरोह

पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि ठग अमेरिकी नागरिकों को अपनी ठगी का शिकार बनाकर प्रत्येक से एक हजार से लेकर चार हजार डॉलर तक की ठगी को अंजाम देते थे। पूरा गिरोह तीन स्तर पर चलता था पहले स्तर पर डायलर दूसरे स्तर पर क्लोजर और तीसरे स्तर पर इनका सरगना होता है। डायलर का काम नागरिकों से बात कर उन्हें झांसे में लेना होता है। उसे क्लोजर को पूरी जानकारी देनी होती है। क्लोजर नार्कोटिक्स अधिकारी बनकर बैंक खातों की डीटेल लेते थे और उन्हें एनडीपीएस एक्ट में उनके बैंक अकाउंट का प्रयोग होने की बात कहता था।

पुलिस कर रही जांच

घबराया नागरिक जल्दी से अपना पैसा निकालता और इनके कहने पर इनके खाते में ट्रांसफर कर देता। इस तरह से ये ठग अपनी ठगी को अंजाम देते थे। यह गिरोह बीते दो साल से लाडवा में चल रहा था। पुलिस अब जांच कर रही है कि यह अब तक कितने नागरिकों को अपना निशाना बना चुके हैं और कितने डॉलर तक की ठगी को अंजाम दिया है। साथ ही पुलिस ने इनके सरगना तक पहुंचने के लिए तीन विशेष टीमों का गठन कर लिया है जो अलग-अलग स्थानों पर दबिश दे रहे हैं। पुलिस अधीक्षक ने जनता से अनुरोध किया है कि साइबर अपराध से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए नजदीकी पुलिस स्टेशन या साइबर क्राइम हेल्पलाइन से संपर्क करें।

[ad_2]
कुरुक्षेत्र: अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी का भंडाफोड़, 11 आरोपी गिरफ्तार

Haryana Crime: अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी का भंडाफोड़, 11 आरोपी गिरफ्तार, विदेशी नागरिकों को बनाते थे निशाना Latest Haryana News

Haryana Crime: अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी का भंडाफोड़, 11 आरोपी गिरफ्तार, विदेशी नागरिकों को बनाते थे निशाना Latest Haryana News

हिसार: कांग्रेस ने चलाया वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान  Latest Haryana News

हिसार: कांग्रेस ने चलाया वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान Latest Haryana News