[ad_1]
कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा ने बीजेपी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा बीजेपी हर घर जल के बड़े-बड़े नारे लगाती है, लेकिन इंदौर हो या हरियाणा के कई इलाके, पीने का पानी प्रदूषित हो रहा है। पलवल में दूषित पानी से कई लोग मर चुके हैं और सरकार कुछ नहीं कर रही है।
दूषित पानी से आम आदमी की जान खतरे में है। सरकार ऐसी खतरनाक स्थितियों पर बात क्यों नहीं करती? डबल इंजन सरकार बताना चाहिए कि उनकी लापरवाही से लोगों की जानें क्यों जा रही हैं। कांग्रेन नेत्री ने यह बयान पलवल जिले के छांयसा गांव में गंदे पानी से हुई मौतों के संदर्भ में दिया है। जहां कुमारी शैलजा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए पीने के पानी की गुणवत्ता और जन स्वास्थ्य पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
#WATCH | Sirsa, Haryana: Congress leader Kumari Selja says, “..These (BJP) people raise big slogans of ‘Har Ghar Jal’, but whether it’s Indore or many places in Haryana, drinking water is getting polluted. So many people have died in Palwal, too. What is the government doing?…… pic.twitter.com/A16nrdKAAD
— ANI (@ANI) February 18, 2026
[ad_2]
कुमारी शैलजा ने बीजेपी पर बोला हमला: कहा- हर घर जल के नारे खोखले, दूषित पानी से हो रही लोगों की मौतें




