{“_id”:”67b236ee41323bbb4805ec95″,”slug”:”farmers-should-increase-production-capacity-by-incorporating-advanced-technologies-in-farming-agriculture-minister-hisar-news-c-21-hsr1027-567701-2025-02-17″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”किसान खेती में उन्नत तकनीकों का समावेश कर उत्पादन क्षमता बढ़ाएंं : कृषि मंत्री”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
कृषि प्रदर्शनी में ड्रोन उड़ाते कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा। स्रोत स्वयं
हिसार। उत्तरी क्षेत्र फार्म मशीनरी प्रशिक्षण एवं परीक्षण संस्थान में तीन दिवसीय कृषि दर्शन प्रदर्शनी के दूसरे दिन रविवार को कृषि एवं पशुपालन मंत्री श्याम सिंह राणा ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। उन्होंने इस अवसर पर प्रदर्शनी का भ्रमण कर नई व आधुनिक कृषि तकनीकों का अवलोकन किया। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे खेती में उन्नत तकनीकों का समावेश कर उत्पादन क्षमता बढ़ाएं। इस मौके पर उन्होंने ड्रोन भी उड़ाया।
Trending Videos
कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि यह प्रदर्शनी हरियाणा सरकार के कृषि मशीनीकरण अभियान को नई गति देने और किसानों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने का एक सफल प्रयास है। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे उन्नत बीजों, जैविक खेती और नई तकनीकों का उपयोग करें और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। कार्यक्रम में उपस्थित विशेषज्ञों ने किसानों को नई कृषि तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी और उन्हें आधुनिक खेती के फायदे बताए। इस अवसर पर हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बीआर काम्बोज, टीटीसी निदेशक मुकेश जैन, कृषि विभाग के उपनिदेशक राजबीर सिंह आदि मौजूद रहे।
ड्रोन की कार्यप्रणाली को समझा
प्रदर्शनी के दौरान कृषि मंत्री ने ड्रोन को उड़ाकर उसकी कार्यप्रणाली को समझा। उन्होंने कहा कि ड्रोन तकनीक से किसानों को कीटनाशकों एवं उर्वरकों का छिड़काव करने में सहायता मिलेगी, जिससे उत्पादन लागत में कमी आएगी और समय की बचत होगी। कृषि मंत्री ने प्रदर्शनी में विभिन्न आधुनिक कृषि उपकरणों और मशीनों का निरीक्षण किया। उन्होंने ट्रैक्टर पर बैठकर उसकी विशेषताओं को परखा और सोलर पंप का मुआयना किया। उन्होंने कहा कि सोलर पंप तकनीक किसानों के लिए ऊर्जा की बचत करने और सिंचाई व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने में मददगार साबित होगी।
[ad_2]
किसान खेती में उन्नत तकनीकों का समावेश कर उत्पादन क्षमता बढ़ाएंं : कृषि मंत्री