[ad_1]
अंबाला: पंजाब में आज किसानों ने अपनी मांगों को लेकर रेल रोको का ऐलान किया है. दरअसल, आज लगभग 2 घंटे के लिए पंजाब के 26 जगहों पर किसानों के द्वारा रेल रोकी जाएगी. वहीं ऐसे में इस रेल रोको से पहले ही अंबाला रेल मंडल ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है. बता दें कि अंबाला रेलवे स्टेशन से होते हुए कई ट्रेनें भी पंजाब की तरफ जाती हैं. ऐसे में आज किसानों के रेल रोको आंदोलन में यात्रियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो इसके लिए रेलवे स्टेशन पर अलॉटमेंट की मदद से यात्रियों को पहले ही जानकारी दी जा रही है.
8 से 9 जगहों पर होगा प्रदर्शन
क्या है प्रदर्शन की वजह
रेलवे ने भी कसी कमर
उन्होंने बताया कि टीम पूरी तरह से अपनी नजर बनाए हुए हैं, ताकि रेलवे के किसी भी तरह की प्रॉपर्टी को कोई नुकसान ना हो पाए. वहीं उन्होंने यह भी बताया कि यात्रियों की सुविधा को देखते हुए अंबाला रेल मंडल ने तैयारी की हुई है सभी स्टेशंस पर पानी की व्यवस्था दुरुस्त की गई है. इसके साथ-साथ अनाउंसमेंट करवाई जा रही है कि ट्रेंस लेट हो सकती है, लेकिन किसी भी ट्रेन को रद्द नहीं किया गया है.
आम जनता को होगी परेशानी
वही इस बारे में जब लोकल 18 की टीम ने लोगों से बातचीत की तो कैमरे पर आए बिना लोगों ने बताया कि अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करना तो सही है, लेकिन इस तरह से रेलवे ट्रैक्स को बाधित करना बिल्कुल सही नहीं है. उन्होंने कहा कि कुछ देर किसान पंजाब में प्रदर्शन करेंगे, जिससे कई ट्रेन लेट हो जाएगी और आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा.
वहीं कुछ यात्रियों का कहना है कि उन्हें भी मीडिया के माध्यम से पता लगा है कि आज दोपहर 1:00 बजे के समय किसान पंजाब में रेलवे ट्रैक्स पर प्रदर्शन करेंगे. ऐसे में उन्हें अपने जरूरी काम से पंजाब जाना है ओर उन्हें काफी परेशानी का भी सामना करना पड़ सकता है.
[ad_2]


