काली बिल्ली ने रुकवा दिया मैच, पाकिस्तान-न्यूजीलैंड मैच में ये क्या हुआ Today Sports News

[ad_1]

PAK vs NZ Black Cat Video: शुक्रवार को ट्राय-सीरीज के फाइनल में पाकिस्तान के सामने न्यूजीलैंड की टीम थी. दोनों टीमों का आमना-सामना कराची के नेशनल स्टेडियम में हुआ. न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया. वहीं, इस मैच के दौरान एक अलग नजारा देखने को मिला. जिसके बाद मैच को बीच में रोकना पड़ गया. दरअसल, कराची के नेशनल स्टेडियम में पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड फाइनल मुकाबले के दौरान मैदान पर काली बिल्ली आ गई. इस काली बिल्ली की एंट्री के बाद खेल को रोकना पड़ा.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

वहीं, इस दौरान मजेदार कमेंन्ट्री सुनने को मिली. दरअसल, मैदान पर काली बिल्ली की एंट्री के बाद कमेंटेटर्स ने कहा कि ब्लैक कैट ने ब्लैक कैप (न्यूजीलैंड) को ज्वॉइन किया. उस समय डैनी मॉरिसन कमेंट्री कर रहे थे. बहरहाल, यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसके अलावा सोशल मीडिया यूजर्स लगातार कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले पाकिस्तान की करारी हार

बताते चलें कि न्यूजीलैंड ने ट्राय सीरीज के फाइनल में पाकिस्तान को हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर लिया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम 49.3 ओवर में 242 रनों पर सिमट गई. पाकिस्तान के लिए कप्तान मोहम्मद रिजवान ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए. जबकि सलमान आगा ने 45 रनों का योगदान दिया. इसके अलावा फखर जमां, बाबर आजम और साउद शकील जैसे बल्लेबाजों ने निराश किया.

न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को आसानी से हराया

बहरहाल, न्यूजीलैंड ने 45.2 ओवर में 3 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया. न्यूजीलैंड के लिए डेरिल मिचेल ने सबसे ज्यादा 58 गेंदों पर 57 रन बनाए. जबकि टॉम लेथम ने 64 गेंदों पर 56 रनों का योगदान दिया. पाकिस्तान के लिए नसीम शाह सबसे कामयाब गेंदबाज रहे. नसीम शाह ने 2 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. इसके अलावा शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद और सलमान आगा को 1-1 कामयाबी मिली.

ये भी पढ़ें-

WPL 2025: ओपनिंग सेरेमनी में आयुष्मान खुराना ने बिखेरा अपना जलवा, दर्शकों को झूमने कर दिया मजबूर

Olympics 2036: क्या भारत ओलंपिक 2036 की मेजबानी के लिए तैयार है? केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिया जवाब



[ad_2]
काली बिल्ली ने रुकवा दिया मैच, पाकिस्तान-न्यूजीलैंड मैच में ये क्या हुआ